फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Anant Singh Takes U-Turn on Retirement, Says He Will Contest Mokama Election Again

अनंत सिंह का यू-टर्न: बाहुबली ने कहा- अभी राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा, मोकामा से खुद लड़ूंगा चुनाव

Fri, 30 Oct 2026 07:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 Oct 2026 07:21 PM IST
सार

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने के अपने पुराने बयान पर अब नया रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अब मोकामा में चुनाव हुआ तो वह खुद मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे साथ खेला हुआ है। जानिए अनंत सिंह और क्या कहा?
 

विज्ञापन
Anant Singh Takes U-Turn on Retirement, Says He Will Contest Mokama Election Again
नीरज कुमार के खिलाफ रहेंगे अनंत सिंह, यह कर दिया है साफ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर से पत्रकारों के सामने आए। उन्होंने अपने पुराने बयान से यू-टर्न ले लिया। साफ कर दिया है कि मेरे साथ खेला हुआ इसलिए अब मैं संन्यास नहीं लूंगा। आगे भी मोकामा से चुनाव लड़ूंगा। उनसे जब पूछा गया कि क्या अब उनके बेटे मोकामा से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह का खेल चलता रहा तो आगे भी वे खुद ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि पहले उनकी इच्छा थी कि बेटा राजनीति में आए और मोकामा से चुनाव लड़े, लेकिन अब इस पर अब बाद में फैसला होगा।

विज्ञापन


बता दें कि जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था तब अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी। उस वक्त कहा था कि 2030 के विधानसभा चुनाव में वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब उनका बेटा राजनीति में आएगा। लेकिन, जदयू से निष्कासन के बाद उन्होंने फिर से चुनाव लड़ने की बात कही। 
विज्ञापन


नीरज कुमार पर क्या आरोप लगाया?
विधायक अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए जदयू एमएलसी नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि दुलारचंद यादव की हत्या नीरज कुमार ने करवाई है। अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी का विरोध नहीं किया था, बल्कि नीरज कुमार का विरोध किया था। उनके मुताबिक, उनके खिलाफ जितने भी मुकदमे दर्ज हुए, वे सभी नीरज कुमार ने करवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने जो कहा, सरकार और पार्टी ने वही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: सुप्रीम कोर्ट से अनंत सिंह को झटका, जमानत रद्द; एक दिसंबर तक करना होगा सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला

जदयू के लिए क्या भविष्यवाणी की?
अनंत सिंह ने पार्टी के भविष्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी के लिए अपना खाता खोलना भी मुश्किल हो जाएगा। बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि बेटा चुनाव लड़े, लेकिन अब यह फैसला उसकी अपनी मर्जी पर निर्भर है। अंत में उन्होंने कहा कि उनके साथ जिसने भी जुल्म किया है, भगवान उसे इसका जवाब दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed