फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Pickup van dragged innocent girl for 10 km, painful death; mourning in happiness of wedding

तेज रफ्तार का कहर: पिकअप वैन ने मासूम बच्ची को 10 किलोमीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत; शादी की खुशियों में मातम

Mon, 10 Feb 2025 04:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Feb 2025 04:48 PM IST
सार

Patna News: पटना में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक मासूम बच्ची को 10 किमी तक घसीटकर जान ले ली। घटनास्थल पर जब स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वह रफ्तार को और तेज करके फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उसे धर-दबोचा।

विज्ञापन
Patna News: Pickup van dragged innocent girl for 10 km, painful death; mourning in happiness of wedding
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदासबीघा के पास एक आठ साल की मासूम बच्ची की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रविवार की शाम करीब सात बजे की है, जब बच्ची सड़क पार कर रही थी और तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि बच्ची वैन में फंस गई और चालक उसे घसीटते हुए करीब 10 किलोमीटर तक ले गया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

विज्ञापन

 
शादी समारोह में आई थी मासूम
जानकारी के मुताबिक, मृत बच्ची की पहचान सुहानी कुमारी के रूप में हुई है, जो अपने मामा की शादी में ननिहाल आई हुई थी। शादी की तैयारियों के बीच वह सड़क पार कर रही थी कि तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची वैन में फंस गई, लेकिन इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और तेजी से भाग निकला।
विज्ञापन



 
बैरिकेडिंग कर पकड़ा गया आरोपी
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सालिमपुर थाना क्षेत्र में घंसूरपुर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वैन को रोक लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मासूम बच्ची की अचानक हुई मौत से शादी का माहौल मातम में बदल गया। घर में जहां कुछ ही देर पहले खुशी और हंसी-ठिठोली चल रही थी, वहां घटना के चीख-पुकार सुनाई देने लगी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, खासकर मां और पिता सदमे में हैं। बच्ची को आज सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहां परिजनों की करुण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

 
आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई
खुसरूपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप वैन के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed