{"_id":"67bc84b7cfcd00149a0d5bf4","slug":"patna-news-2-people-died-1-serious-in-fierce-collision-between-e-rickshaw-and-truck-road-blocked-in-protest-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार का कहर! ई-रिक्शा-ट्रक की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत, एक गंभीर; विरोध में सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार का कहर! ई-रिक्शा-ट्रक की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत, एक गंभीर; विरोध में सड़क जाम
Mon, 24 Feb 2025 08:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 24 Feb 2025 08:09 PM IST
सार
Patna News: पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर स्थानीय लोग सड़क जामकर विरोध जताते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब बिहटा-सरमेरा पथ पर शुक्रवार को एक ट्रक और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक किशोर भी शामिल है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस कारण घंटों तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुनपुन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
हादसा कैसे हुआ, पुलिस ने दी जानकारी
मसौढ़ी डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि ट्रक पूर्व दिशा से आ रहा था, जबकि ई-रिक्शा पश्चिम दिशा से जा रहा था। अचानक दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक मौके से हुआ फरार
पुलिस ने बताया कि हादसे में मोहनपुर निवासी अवकाश कुमार की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।