फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Cricket Association announces dates for selection trials; find out when the trials will be held.

काम की खबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी की चयन ट्रायल की तारीखें, जानें किस दिन होंगे ट्रायल

Mon, 05 Oct 2026 03:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 03:25 PM IST
सार

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी क्रिकेट सत्र के लिए रणजी ट्रॉफी, पुरुष अंडर-23, महिला अंडर-19 तथा महिला सीनियर और अंडर-23 टीमों के चयन ट्रायल की तिथियां घोषित की हैं। सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
Bihar Cricket Association announces dates for selection trials; find out when the trials will be held.
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने आगामी क्रिकेट सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न आयु वर्गों और टीमों के चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी हैं। एडमिनिस्ट्रेटर से मंजूरी मिलने के बाद एसोसिएशन ने सभी संबंधित खिलाड़ियों के लिए ट्रायल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करने को कहा गया है।

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी कैंप 2026-27 में शामिल खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में होगा। वहीं, रणजी ट्रॉफी कैंप में शामिल अंडर-23 आयु वर्ग के लिए पात्र खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। पुरुष अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी कैंप के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों को 5 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे तक मोइन-उल-हक स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

महिला अंडर-19 चयन ट्रायल में BCA के घरेलू टूर्नामेंट सत्र 2025-26 में भाग लेने वाली सभी पात्र खिलाड़ियों को 5 अक्टूबर को सुबह 9 बजे स्टेडियम में पहुंचना होगा। इसके अलावा महिला सीनियर और अंडर-23 वनडे एवं टी-20 ट्रॉफी 2025-26 में भाग लेने वाली खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे मोइन-उल-हक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

BCA ने सभी खिलाड़ियों से निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखते हुए चयन प्रक्रिया में समय पर शामिल होने की अपील की है। चयन ट्रायल से संबंधित विस्तृत जानकारी एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed