{"_id":"5fffe2a4280b7235f5719a47","slug":"patna-important-clues-found-in-indigo-manager-rupesh-singh-murder-case-police-can-solve-the-mystery-in-a-day-or-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna: इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड में मिले अहम सुराग, एक-दो दिन में हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna: इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड में मिले अहम सुराग, एक-दो दिन में हो सकता है खुलासा
Thu, 14 Jan 2021 01:03 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
पटना में मारे गए इंडिगो हेड रूपेश सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन प्रमुख रूपेश सिंह हत्याकांड मामले में पटना पुलिस के हाथ कुछ ऐसी जानकारियां आई हैं, जिनके बलबूते आने वाले एक-दो दिनों में हत्या की वजहों का खुलासा हो सकता है। वारदात के अगले दिन पुलिस की टीम ने पटना एयरपोर्ट पर कई कर्मचारियों से 8 से 10 घंटों तक पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस को हत्याकांड से संबंधित कुछ क्लू मिले हैं। इसके अलावा पटना एयरपोर्ट पर भी पुलिस को चौंकाने देने वाली जानकारी मिली है, लेकिन अभी इन जानकारियों को साझा करने से पुलिस बच रही है। उसका कहना है कि इन अहम सुरागों को अभी गोपनीय रखना ही उचित होगा।
विज्ञापन
बता दें कि पटना में इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश को मंगलवार के दिन कुछ बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। रूपेश अभी कुछ दिन पहले ही गोवा से नए साल की छुट्टी मनाकर लौटे थे।
विज्ञापन
घटना की जांच में यह बात सामने आई कि अपराधियों ने रूपेश के शरीर में 6 से अधिक गोलियां दागी थीं। पोस्टमार्टम के दौरान उनके हाथ व सीने पर जख्म के कई निशान भी मिले हैं। यह जानकारी भी मिली है कि मुंगेर में बनी पिस्टल और 7.65 एमएम की गोलियों से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वहीं, सूत्रों ने इस बात का दावा किया है कि गोली चलाने वाले ने पहले दूर से ही रूपेश पर गोली चलाई, जिससे कार का शीशा टूट गया। फिर उनके सीने में पिस्टल सटाकर गोलियां मारी गईं। हालांकि, इस दावे पर भी पुलिस कुछ कहने से बच रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने यह भी बताया कि घटनास्थल से पुलिस को 7 खाली कारतूस मिले हैं। इनमें से दो खोखा कार के नीचे पड़ा हुआ था और बाकी कार के अंदर से बरामद किए गए हैं। मामले में पटना पुलिस ने सिर्फ यह बताया है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य चीजों को खंगाला जा रहा है। पुलिस हत्या के कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और अगले एक-दो दिन में इस मामले में नतीजे तक पहुंच सकती है।