फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna High Court male and female lawyers clash over justice to intern

इंटर्न पर वकीलों में भी संग्राम: महिला एडवोकेट लॉ छात्रा को न्याय पर अड़ीं, पुरुष बोले- पहले जांच हो

Wed, 04 Jan 2023 09:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 04 Jan 2023 09:47 PM IST
सार

बुधवार को पटना हाईकोर्ट के सामने चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के इंटर्न छात्रा के मामले में पटना हाईकोर्ट के पुरुष और महिला अधिवक्ताओं के बीच संग्राम छिड़ गया। महिला अधिवक्ता लड़की के साथ हैं जबकि पुरुष बच कर बोल रहे हैं।  

विज्ञापन
Patna High Court male and female lawyers clash over justice to intern
लॉ इन्टर्न छात्रा पर महिला और पुरुष अधिवक्ता आमने सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं को जिरह करते देखा जाता होगा, लेकिन जब वकील पर आरोप की बात आई तो पुरुष और महिला अधिवक्ताओं के बीच संग्राम छिड़ गया। संग्राम ऐसा कि महिला अधिवक्ता लॉ की इंटर्न छात्रा के पक्ष में खुलकर सड़क पर उतर आईं, जबकि पुरुष अधिवक्ता इसपर बगलें झांकने लगे। दर्जनों अधिवक्ता तो लॉ छात्रा की न्याय की लड़ाई के सवाल पर बात करने से बचते रहे, कुछ ने बात भी की तो टालने के अंदाज में इतना ही कहा- पहले जांच हो जाए, निष्पक्ष जांच हो जाए। बुधवार को पटना हाईकोर्ट के सामने चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र तो छात्राओं के साथ उतरे, मगर पुरुष अधिवक्ताओं ने न्यूट्रल रुख अपना लिया। 'अमर उजाला’ ने बुधवार को ही 16 पुरुष और 18 महिला अधिवक्ताओं से बात की। उनमें से चार-चार प्रतिनिधि बातचीत हू-ब-हू पेश है...

विज्ञापन

 
आरोपी को तुरंत जमानत कैसे मिल गई?
यह पूरी तरह से गंदगी से भरा हुआ मामला है, जिसके बारे में हमलोग बयान नहीं कर सकते हैं। हमारे बच्चे कहीं इंटर्नशिप करने के लिए नहीं जाएंगे? यह एक केस नहीं, पूरी स्त्री जाति पर सवाल है। किसी एक का सवाल नहीं। इसलिए, हम सब उस लडकी के साथ हैं। किस प्रक्रिया के तहत सबकुछ हो गया कि तुरंत आरोपी का बेल हो गया, यह मैं बता नही सकती हूं। इसकी अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए। हमलोग चीफ जस्टिस के पास एक मांग पत्र लेकर जा रहे हैं। सोमवार को हमलोग उनसे मिलेंगे। हमलोग आम पब्लिक के लिए लड़ते हैं तो जल्दी न्याय कहां मिल पाता है? सामान्य लोगों को इसी तरह के मामले में न्याय पाने के लिए महीनों एड़ी रगड़ना पड़ जाता है। इतना घिनौना काम होने के बाद भी कानून के लोग भी उसे सपोर्ट कर दिए। ये होना नहीं चाहिए। थाना से ही बेल हो गया?
विज्ञापन

शैली कुमारी, सीनियर एडवोकेट
 
पुलिस ने जान-बूझकर बेल होने दिया
उसका बेल हुआ, यह बहुत गलत हुआ है। क्योंकि पुलिस ने उस लड़की को होल्डअप   रखा। उसे प्रोड्यूस नहीं किया और इसका बेल होने दिया।
रेणुका शर्मा, सीनियर एडवोकेट
 
लेडी अधिवक्ता पीड़िता के साथ रहेगा
हमारा लेडी अधिवक्ता एसोसिएशन पटना उस लड़की के साथ है। हमलोग उसको न्याय दिलवाकर ही रहेंगे। हमलोग बिहार बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन रामाकांत मिश्र जी को भी अपना ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका, सीनियर एडवोकेट
 

Patna High Court male and female lawyers clash over justice to intern
लॉ इन्टर्न छात्रा पर महिला और पुरुष अधिवक्ता आमने सामने - फोटो : अमर उजाला
अगर घटना हुई है तो निंदनीय है
अगर इस तरह की घटना हुई है तो यह निंदनीय है। ऐसा नहीं होना चाहिए। जबतक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इसपर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। जांच रिपोर्ट आने दीजिए, उसके बाद कुछ कहा जा सकता है। अभी प्री-मेच्योर है मामला।
अजय कुमार पाण्डेय, सीनियर एडवोकेट
 
लाइसेंस रद्द हो जाना चाहिए
यह चौथी बार काण्ड हुआ है। आगे भी हो सकता है। सब पचते गया, पचते गया। अब नहीं पचना चाहिए। बहुत अनहोनी हुआ है। कुंआरी लड़की है, छात्रा है। इसपर कड़ाई होनी चाहिए। लाइसेंस रद्द हो जाना चाहिए।
श्यामा रानी, सीनियर एडवोकेट
 
अगर आरोप सही है तो कार्रवाई हो
बार काउंसिल और इसके लिए बनी कमिटी जांच करेगी और जांच के बाद जो उचित हो, वह कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए छात्रों को धैर्य रखना चाहिए। अगर आरोप सही है तो चाहे वकील हो या कोई और, कार्रवाई होनी चाहिए। और अगर आरोप गलत साबित होता है तो आरोप लगाने वाले पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
डॉ. संजय कुमार सिंह, सीनियर एडवोकेट
 
गंभीर आरोप है, निष्पक्ष जांच पर कार्रवाई हो
चूंकि आरोप बहुत ही गंभीर हैं, इसलिए सबसे पहले यह जरूरी है कि आरोप की निष्पक्षता से जांच हो जाए। इसके लिए बार कौंसिल ने एक कमिटी का गठन किया है। उम्मीद है कि कमिटी निष्पक्षता से जांच करेगी। जांच में अगर आरोप सिद्ध होता है तो प्रक्टिस करने का लाइसेंस रद्द होना ही चाहिए। तब आपराधिक कार्रवाई को संपुष्ट करते हुए एक उचित निर्णय पारित हो। यह आरोप अधिवक्ता समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
अलेक्जेंडर अशोक, सीनियर एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed