फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Friend had hatched conspiracy to rob-murder, sold iron worth 28 lakhs for 11 lakhs; 8 accused arrested

Crime: दोस्त ने ही रची थी लूट और हत्या करने की साजिश, 28 लाख का लोहा बेच दिया था 11 लाख में; आठ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 08:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Jul 2024 08:08 PM IST
सार

Patna Crime: दनियावा एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में संलिप्त कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही लोहे की शीट को बरामद कर लिया गया है। एक पिकअप ट्रक को बरामद किया गया है जो कि इस घटना में प्रयोग किया गया था।

विज्ञापन
Patna: Friend had hatched conspiracy to rob-murder, sold iron worth 28 lakhs for 11 lakhs; 8 accused arrested
बरामद लोहे की सीट और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिला के खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर स्थित टाटा स्टॉक यार्ड से सत्रह टन लोहे की शीट लेकर एक ट्रक भागलपुर के लिए निकला था, जो कि भागलपुर नहीं पहुंचा। इसके बाद टाटा स्टॉक यार्ड के स्टाफ द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन न तो ट्रक का कुछ अता पता चला और न ही ट्रक ड्राइवर का। उसके बाद ट्रक मालिक बैकटपुर के दुअन्नी टोला निवासी प्रभाकर शर्मा उर्फ बम सिंह द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उसके बाद पुलिस टीम अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने तकनीकी सहायता से जांच कर इस घटना में संलिप्त बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंकज ने बताया कि हमारा भतीजा अर्जुन राय का बेटा विकास कुमार अपने साथी फतुहा के गग्गूबीघा निवासी राहुल राज, दनियावा निवासी राजकुमार, खुसरूपुर निवासी गौरव कुमार और रवीश कुमार, लालगंज निवासी बबलू कुमार के साथ मिलकर ट्रक ड्राइवर कुंदन कुमार को मारकर सोनपुर छपरा हाइवे पर सड़क किनारे फेंक दिया था। इसका अज्ञात शव बरामद होने का मामला सोनपुर थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

 
इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तो जांच के दौरान पता चला कि ड्राइवर कुंदन का दोस्त विकास ही इस पूरी घटना का साजिशकर्ता है। उसने ड्राइवर को मारकर ट्रक को गायब कर दिया। उसके बाद अपराधियों ने ट्रक में लदी अट्ठाईस लाख रुपये की लोहे की शीट को ग्यारह लाख रुपये में बबलू कुमार को बेच दिया। इस खरीद-फरोख्त के आठ लाख रुपये बबलू ने विकास के चाचा को एक्सिस बैंक के अकाउंट में भेजे और बाकी बचे रुपये फोन पे मोबाइल एप से अदा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दनियावा एसडीपीओ पंकज कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि इस मामले में संलिप्त कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही लोहे की शीट को बरामद कर लिया गया है। एक पिकअप ट्रक को बरामद किया गया है जो कि इस घटना में प्रयोग किया गया था। लेकिन ट्रक की बरामदगी नहीं हो पाई है। साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed