फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: face of Bihar villages will change with Chief Minister's Rural Road Strengthening Program, Nitish Kumar

Bihar: मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम से बदलेगा बिहार के गांवों का चेहरा, दो बार होगा कालीकरण

Sun, 27 Apr 2025 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Apr 2025 07:57 PM IST
सार

Patna News: मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत पथों का दो बार कालीकरण किया जाएगा। इससे सड़क की सतह अधिक मजबूत होगी और राइडिंग क्वालिटी भी बेहतर बनी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Patna: face of Bihar villages will change with Chief Minister's Rural Road Strengthening Program, Nitish Kumar
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम को लागू कर दिया है। यह योजना मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे 14 नवंबर 2024 को स्वीकृति दी गई थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सड़कों का दीर्घकालिक सुदृढ़ीकरण और प्रभावी रखरखाव सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: सम्राट चौधरी बोले- मोदी-नीतीश की सरकार बाबा साहब के सपनों को पूरा करेगी, 22 योजनाओं का किया गया एलान
विज्ञापन

 
13 हजार से अधिक पथों का होगा पुनर्निर्माण
31 मार्च 2024 तक पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर हो चुके कुल 13 हजार 452 पथों की पहचान की गई है, जिनकी कुल लंबाई 23 हजार 541 किलोमीटर है। इन सभी पथों के रखरखाव के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। विभाग ने लक्ष्य तय किया है कि इन सड़कों को इस वर्ष जून तक पूरी तरह गड्ढामुक्त बनाया जाएगा, ताकि लोगों को मानसून से पहले बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
सड़कों की मजबूती के लिए दो बार होगा कालीकरण
मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत पथों का दो बार कालीकरण किया जाएगा। इससे सड़क की सतह अधिक मजबूत होगी और राइडिंग क्वालिटी भी बेहतर बनी रहेगी। योजना का एक महत्वपूर्ण प्रावधान यह भी है कि सभी संवेदकों को रूरल रोड रिपेयर वीकल रखने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि सड़कों में किसी भी प्रकार की खराबी की स्थिति में तुरंत मरम्मत की जा सके और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- Crime: महिला के अंतर्वस्त्र से पूसा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा; प्यार, तनाव और डर से हुई थी युवक की मौत!
 
हर साल होंगे नए पथों का चयन
राज्य सरकार ने तय किया है कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष के बाद पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर हो चुके पथों का चयन कर उन्हें फिर से सुदृढ़ किया जाएगा। इस सतत प्रक्रिया के जरिए ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता और स्थायित्व को बनाए रखने की कोशिश की जाएगी। इससे न केवल ग्रामीण यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि राज्य के समग्र सड़क नेटवर्क में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed