फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Bus driver killed in collision between bus and truck, 4 out of ten injured in critical condition

Accident: राजधानी में लापरवाही! पटना में बस-ट्रक की सीधी टक्कर में एक की मौत, दस से अधिक घायलों में चार गंभीर

Wed, 29 May 2024 06:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 29 May 2024 06:59 PM IST
सार

Patna Bus-Truck Accident: विक्रम थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। वहीं, इस हादसे में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Patna: Bus driver killed in collision between bus and truck, 4 out of ten injured in critical condition
चुनाव ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना में एक ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से पटना-पालीगंज मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बस के ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में पालीगंज थाने के एक सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पाली से चलकर पटना आ रही एक बस विक्रम थाना क्षेत्र के गोरखरी के नजदीक पहुंची थी। इसी दौरान उल्टी ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के आगे का भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का ड्राइवर अपनी ड्राइविंग सीट पर फंस गया। बुरी तरह घायल अवस्था में जेसीबी मशीन की मदद से बस ड्राइवर को बाहर निकाला गया। उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में बस में सवार दस से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की पुष्टि करते हुए विक्रम थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम थाना प्रभारी ने आगे बताया कि पालीगंज थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार जो चुनावी ड्यूटी के लिए पाली से पटना जा रहे थे। बस में सवार थे। इस हादसे में वह भी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed