फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Boat drowned in river Ganga in Bihta, 25 people were on board; a young man missing

Patna : बिहटा में गंगा नदी में डूबी नाव, 25 लोग सवार थे; 24 ने तैरकर बचाई जान, एक युवक लापता

Mon, 20 Mar 2023 01:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Mar 2023 01:29 PM IST
सार

पटना के बिहटा इलाके में गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। इसमें 25 लोग सवार थे। 24 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि एक युवक लापता हो गया। नाव डूबने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Patna: Boat drowned in river Ganga in Bihta, 25 people were on board; a young man missing
गंगा नदी में डूबी नाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बिहटा इलाके में गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। इसमें 25 लोग सवार थे। 24 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि एक युवक लापता हो गया। नाव डूबने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय तैराकों ने नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची। टीम तलाशी अभियान चला रही है। 

विज्ञापन


पप्पू कुमार गंगा में लापता हो गया
घटना गंगाहारा पंचायत के पास की है। बताया जा रहा है कि एक नाव बालू लोड कर गंगहारा आ रही थी। घाट से कुछ दूर पहले अचानक गंगा नदी नाव पलट गई। इसके पलटते ही उस पर सवार मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। मजदूरों ने किसी तरह तैरकर गंगा नदी पार की। इस बीच एक मजदूर पप्पू कुमार गंगा में लापता हो गया। घटना की सूचना के बाद बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय तैराक और SDRF की मदद से युवक की काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। 
विज्ञापन


SDRF की टीम ने चलाया तलाशी अभियान
इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि नाव पर 25 लोग सवार थे। इसमें से एक लापता हो गए। उसकी पहचान गंगाहारा पंचायत निवासी दीनानाथ महतो के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई। लोगों का कहना है कि SDRF की टीम आई थी। एक घंटा खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि घटना के काफी देर बाद भी प्रशासन की टीम नहीं पहुंची। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और युवक के बरामदगी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाए। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि पप्पू नाव में बैठकर सुबह नाव से आ रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। उसे तैरना भी नहीं आता है। जिन लोगों को तैरना आता है वह तो बचकर निकल गए। प्रशासन किसी तरह पप्पू को खोज निकाले। यही अपील है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed