Bihar: बिहार के स्टार्ट-अप्स ने स्टार्ट-अप महाकुंभ में दिखाया दम, भारत मंडपम में तीन को मिला महारथी अवार्ड
Patna News: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित स्टार्ट-अप महाकुंभ में बिहार के तीन स्टार्ट-अप्स को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘महारथी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इनमें ईवाय डेल्टा, लेडी फेयर और भोजपत्ता शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नवाचार और उद्यमिता क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित स्टार्ट-अप महाकुंभ में बिहार के तीन स्टार्ट-अप्स को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘महारथी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। जिन स्टार्ट-अप्स को यह सम्मान मिला है, उनमें ईवाय डेल्टा, लेडी फेयर और भोजपत्ता शामिल हैं। केंद्र सरकार के इस भव्य कार्यक्रम में हर स्टार्ट-अप को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त कर रहा 'लेडी फेयर'
बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय पहचान हासिल करने वाला लेडी फेयर एक ब्यूटी सर्विस आधारित स्टार्ट-अप है। इसकी शुरुआत ऋषि रंजन कुमार ने वर्ष 2019 में की थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सैलून जैसी सुविधाएं उनके घर तक पहुंचाना और उन्हें रोजगार के अवसर देना रहा है।
यह भी पढ़ें- Bihar Election: मुकेश सहनी बोले- मेरा झोला ढोने वाले मंत्री बने बैठे हैं, बताया हम बड़ी लड़ाई की तैयारी कर रहे
आज यह स्टार्ट-अप न सिर्फ 150 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित कर चुका है, बल्कि ये महिलाएं देश के 12 से अधिक शहरों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। लेडी फेयर का सालाना टर्नओवर 36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एक छोटे से किराए के कमरे से शुरू हुआ यह स्टार्ट-अप आज राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुका है और डिजिटल समावेशन के जरिए सामाजिक प्रभाव भी उत्पन्न कर रहा है।
कृषि को नवाचार से जोड़ता 'भोजपत्ता'
भोजपत्ता एग्रीप्रिन्योर प्राइवेट लिमिटेड एक कृषि आधारित स्टार्ट-अप है। इसकी स्थापना वर्ष 2021 में की गई थी। यह स्टार्ट-अप सोलर ड्रायर तकनीक और प्रिज्म आधारित तकनीक से कृषि फसलों की कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करता है। भोजपत्ता 74 मिलियन टन कृषि अवशिष्ट का पुन: उपयोग कर रहा है और टिकाऊ, पर्यावरणीय अनुकूल उत्पाद तैयार कर रहा है।
भोजपत्ता का सालाना टर्नओवर 89 लाख रुपये तक पहुंच गया है और यह 14 लोगों को नियमित रोजगार भी प्रदान कर रहा है। इससे पहले इसे जैविक इंडिया 2022 में पहला पुरस्कार और आईआईटी कानपुर व सेलको फाउंडेशन से भी पहचान मिल चुकी है। यह स्टार्ट-अप पर्यावरणीय नवाचार और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए पहचाना जाता है।
यह भी पढ़ें- Bihar : बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा भाजपा में हुए शामिल, कहा- पार्टी को वकीलों का मिलेगा सहयोग
तकनीक में क्रांति लाने वाला 'ईवाय डेल्टा'
ईवाय डेल्टा एक तकनीक आधारित स्टार्ट-अप है, जो मुख्य रूप से नेक्स्ट जेनरेशन इलेक्ट्रिक मोटर विकसित करने में संलग्न है। यह स्टार्ट-अप ड्रोन, रोबोटिक्स और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म्स के लिए विशेष मोटर तैयार करता है जो कम ऊर्जा की खपत के साथ अधिक क्षमता से काम करती हैं। इसके नवाचारों में मैगनेटिक फील्ड ऑप्टिमाइजेशन, एडवांस थर्मल मैनेजमेंट और मॉड्यूलर डिजाइन प्रमुख हैं।
ईवाय डेल्टा ने अभी तक 11 फुल टाइम नौकरियों का सृजन किया है और इसे 15 हजार मोटर निर्माण का ऑर्डर भी प्राप्त हुआ है, जिसकी कुल कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है। यह कंपनी अब हर माह पांच हजार मोटर निर्माण करने वाली एक नई उत्पादन लाइन स्थापित कर रही है। इसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के तहत एक वैश्विक स्मार्ट इलेक्ट्रिक निर्माता के रूप में उभरना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.