फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna bihar bihta sadisopur railway station shramjeevi express general coach smoke incident danapur railway di

Bihar: सदिसोपुर स्टेशन पर हड़कंप, श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से उठा धुआं, 30 मिनट तक रुकी ट्रेन

Mon, 15 Dec 2025 07:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 07:16 PM IST
सार

पटना के आसपास दानापुर रेल मंडल क्षेत्र के बिहटा स्थित सदिसोपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से अचानक धुआं निकलने लगा।

विज्ञापन
patna bihar bihta sadisopur railway station shramjeevi express general coach smoke incident danapur railway di
श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से उठा धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के आसपास दानापुर रेल मंडल क्षेत्र अंतर्गत बिहटा के सदिसोपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन पर रुकी 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से अचानक धुआं निकलने लगा। डिब्बे से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे ट्रेन से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद स्टेशन पर करीब 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान जनरल डिब्बे के यात्रियों के साथ-साथ आसपास के अन्य डिब्बों में बैठे लोग भी बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। धुआं इतना ज्यादा था कि लोगों को ऐसा लगा मानो ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई हो।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद धुएं पर काबू पाया गया। करीब आधे घंटे की कवायद के बाद स्थिति सामान्य हुई, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया। रेलवे अधिकारियों और यात्रियों के अनुसार, जनरल डिब्बे में धुआं निकलने की वजह किसी तरह की टेक्निकल खराबी बताई जा रही है। धुआं पूरी तरह नियंत्रित होने के बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया और ट्रेन बिहटा से आरा की ओर बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed