फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna AIIMS dispute: Doctors closed OPD and IPD on the fourth day of strike news in Hindi

पटना एम्स विवाद: हड़ताल के चौथे दिन डॉक्टरों ने बंद की ओपीडी और आईपीडी, ‘वी वांट जस्टिस’ के लगाए नारे

Mon, 04 Aug 2025 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Aug 2025 05:53 PM IST
सार

Bihar: डॉक्टरों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक सेवा बहाल नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि अगर सुरक्षा नहीं मिलेगी, तो सेवा नहीं देंगे।

विज्ञापन
Patna AIIMS dispute: Doctors closed OPD and IPD on the fourth day of strike news in Hindi
डॉक्टरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित पटना एम्स में विधायक चेतन आनंद और डॉक्टरों के बीच हुए विवाद का असर लगातार चौथे दिन भी देखने को मिला। जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही, जिससे ओपीडी और आईपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण रविवार को जहां 85 सर्जरी टाल दी गई थीं, वहीं सोमवार को यह संख्या बढ़कर करीब 150 हो गई। दूरदराज से आए मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा।

विज्ञापन

सोमवार को हड़ताली डॉक्टर हाथों में होर्डिंग और पोस्टर लेकर 'वी वांट जस्टिस' और 'विधायक माफी मांगो' जैसे नारे लगाते नजर आए। डॉक्टरों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक सेवा बहाल नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि अगर सुरक्षा नहीं मिलेगी, तो सेवा नहीं देंगे। इस बीच पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के डॉक्टरों ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए काली पट्टी लगाकर कार्य किया। हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की प्रमुख मांग है कि विधायक चेतन आनंद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को वापस लिया जाए।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से कर रहा था ठगी, वैशाली के जंदाहा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
30 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे विधायक चेतन आनंद अपनी पत्नी के साथ किसी परिचित से मिलने पटना एम्स पहुंचे थे। उनका आरोप है कि एम्स परिसर में उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई और उन्हें कुछ समय के लिए बंधक बनाकर रखा गया। वहीं, एम्स के सुरक्षाकर्मियों और डॉक्टरों का दावा है कि विधायक के बॉडीगार्ड अस्पताल परिसर में हथियार लेकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा रोकने पर विवाद हुआ और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जबकि गार्डों के साथ भी बदसलूकी की गई। इस दौरान बीच-बचाव में कई जूनियर डॉक्टर भी शामिल हुए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

डॉक्टरों की नाराजगी
डॉक्टरों का कहना है कि वे चाहते हैं कि अस्पताल का सिस्टम सुचारू रूप से चले, लेकिन उन पर एकतरफा दबाव बनाया जा रहा है। हड़ताल कर रहे एक डॉक्टर ने कहा, “हम लोग सेवाभाव से काम करते हैं, लेकिन इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर हम चिंतित हैं। अभी तक कोई भी सरकारी प्रतिनिधि हमसे बातचीत करने नहीं आया है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी, हम सेवा पर नहीं लौटेंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed