{"_id":"681b4ba9882c69a91f0c7df7","slug":"operation-sindoor-terrorist-told-daughter-of-country-go-and-tell-modi-pm-has-told-whole-world-sanjay-khandelia-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: 'आतंकी देश की बेटी से बोले थे, जाकर मोदी से बता देना, अब PM ने पूरी दुनिया को बता दिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Sindoor: 'आतंकी देश की बेटी से बोले थे, जाकर मोदी से बता देना, अब PM ने पूरी दुनिया को बता दिया'
Wed, 07 May 2025 05:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 May 2025 05:31 PM IST
सार
Sanjay Khandelia Statement on Operation Sindoor: बिहार बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने भारतीय सेना की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, पहलगाम हमले के वक्त आतंकियों ने देश की बेटी से कहा था कि जाकर पीएम मोदी से बता देना। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को बता दिया है।
विज्ञापन
बिहार बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब अब भारत ने रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दुश्मन के घर में घुसकर दिया है। उक्त बातें बिहार बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने कहा। पाकिस्तान के आतंकी कैंप पर बुधवार अहले सुबह भारतीय वीर सपूतों द्वारा की गई कार्रवाई यह दर्शाता है कि यह बदला हुआ भारत है।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकी ने भारत की बेटी को कहा कि मोदी को बता देना। छह मई को भारत के प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को बता दिया है कि आतंक और उसके पालनहारों को भारत घर में घुसकर मारेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुंगेर में गौरव भाटिया बोले- अब ये बात स्पष्ट हो गई है कि आतंकवाद को नेस्तनाबूद किया जाएगा
विज्ञापन
'ये नया भारत है, चुप नहीं बैठता'
प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने कहा कि भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। भारतीय थल सेना और वायु सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर ज़बरदस्त एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को बता दिया है कि अगर पैजामे में रहोगे तो सुरक्षित रहोगे। आतंक और उसके आकाओं को अब ढूंढ-ढूंढ कर समाप्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी रुकने वाले नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: 'भागने के लिए कम पड़ जाएगी जमीन, भारतीय सेना पर रहा है गर्व', मंत्री प्रेम कुमार का बयान
आतंक को पनाह न देकर भूखी जनता पर ध्यान दे पाकिस्तान
संजय खंडेलिया ने कहा कि वो समय अलग था, जब भारत में आतंकी घटना के बाद जवाब नहीं दिया जाता था। ये मोदी सरकार का युग है, भारत को छेड़ने वालों को भारतीय सेना घर में घुसकर मारती है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान आतंक को पनाह देने की जगह अपने देश की भूखी जनता पर ध्यान दे। प्रधानमंत्री मोदी पर 140 करोड़ देशवासियों का भरोसा है, जिसकी बदौलत उन्होंने पहलगाम हमले का बदला देशवासियों की तरफ से ले लिया है।