फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Operation Sindoor Gaurav Bhatia said in Munger Now it is clear that terrorism will be eradicated

Operation Sindoor: मुंगेर में गौरव भाटिया बोले- अब ये बात स्पष्ट हो गई है कि आतंकवाद को नेस्तनाबूद किया जाएगा

Wed, 07 May 2025 04:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 May 2025 04:54 PM IST
सार

Gaurav Bhatia Munger Tour: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया बुधवार को मुंगेर जिले में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी राय रखी। साथ ही कहा कि अब ये बात स्पष्ट हो गई है कि आतंकवाद को नेस्तनाबूद किया जाएगा।

विज्ञापन
Operation Sindoor Gaurav Bhatia said in Munger Now it is clear that terrorism will be eradicated
मुंगेर में गौरव भाटिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया तोपखाना बाजार स्थित प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अफजर शमशी के आवास पर वक्फ सुधार जन जागरण अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर गौरव भाटिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गर्व के साथ कह सकते हैं कि जिस तरह भारत की सेना ने करारा जवाब दिया है, आतंकवाद को समाप्त करने के लिए भारत की वीर सेना पूरे विश्व में सबसे वीर है।

विज्ञापन


गौरव भाटिया ने कहा, साथ ही साथ जिस तरह पाकिस्तान पर हमला किया गया है, अब ये बात स्पष्ट हो गई है कि आतंकवाद को नेस्तनाबूद किया जाएगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह कहा कि आतंकवाद के आका को भी नेस्तनाबूद किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'भागने के लिए कम पड़ जाएगी जमीन, भारतीय सेना पर रहा है गर्व', मंत्री प्रेम कुमार का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्फ पर क्या बोले गौरव

वहीं, वक्फ संशोधन कानून को लेकर उन्होंने कहा कि इस कानून से अल्पसंख्यक और मुस्लिम समाज को सशक्तिकरण हो इसके अधिकार मिलेंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुसलमान के एक हाथ में कुरान होगी और एक हाथ में कंप्यूटर। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की   सौदागर तुष्टिकरण करने वाली राजनीतिक तमाम पार्टी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीएमसी रही है। उन्होंने कहा, इन्होंने कभी भी अल्पसंख्यकों की मुसलमान समाज की चिंता नहीं की। 

यह भी पढ़ें: हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाइयों का PAK को संदेश, बोले- देख लिया सिंदूर की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed