फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Opening an umbrella in the rain proved fatal for a farmer

Bihar News: खेत में बने मचान पर सो रहा किसान, आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुई मौत; परिजन बेसुध

Sat, 04 Oct 2025 03:43 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 03:43 PM IST
सार

Bihar News: अजय कुमार ने बताया कि उसके पिता रोजाना की तरह रात में अपने खेत के मचान पर सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Opening an umbrella in the rain proved fatal for a farmer
मृतक किसान के शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत बचरी गांव में शुक्रवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बचरी गांव निवासी स्वर्गीय सुधन साह के 61 वर्षीय पुत्र कन्हैया साह है। कन्हैया साह रोजाना की तरह रात में अपने खेत के मचान पर सोए हुए थे। उसी दौरान यह घटना घटी है।

विज्ञापन


वहीं घटना को लेकर कन्हैया साह के पुत्र अजय कुमार ने बताया कि उसके पिता रोजाना की तरह रात में अपने खेत के मचान पर सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच जब छाता खिला तो तेज चमक और आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पढे़ं: समस्तीपुर में 21 वर्षीय युवक का शव पुल के पास गड्ढे से बरामद, सिर पर हथौड़ी से वार कर हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब ग्रामीणों ने खेत की ओर जाकर देखा, तो कन्हैया साह को मृत अवस्था में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर संदेश थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed