फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Body of 21-year-old youth recovered from a pit near a bridge in Samastipur

Bihar: समस्तीपुर में 21 वर्षीय युवक का शव पुल के पास गड्ढे से बरामद, सिर पर हथौड़ी से वार कर हत्या की आशंका

Sat, 04 Oct 2025 03:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 04 Oct 2025 03:07 PM IST
सार

Bihar Crime: विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: Body of 21-year-old youth recovered from a pit near a bridge in Samastipur
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर में शनिवार अहले सुबह एक 21 वर्षीय युवक का शव पुल के पास स्थित गड्ढे से बरामद किया गया। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी दक्षिणी मनाराय टोल निवासी उमेश प्रसाद राय के पुत्र शिवम कुमार (21) के रूप में की गई है। वह पेशे से ड्राइवर था।

विज्ञापन

घटनास्थल से मृतक की अपाची बाइक, एक हथौड़ी, दो गमछे और कुछ कपड़े झाड़ियों से बरामद किए गए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या सिर पर हथौड़ी से वार कर की गई है।

विज्ञापन

मृतक के पिता उमेश प्रसाद राय ने बताया कि शनिवार सुबह दूध सेंटर से लौटने पर उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का शव पुल के पास देखा गया है। घटनास्थल पर पहुंचने पर बाइक पड़ी हुई मिली। इसके बाद पता चला कि शिवम के सिर पर हथौड़ी से हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। शुक्रवार शाम वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी रात में बंद था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नालंदा में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; अर्ध निर्मित मकान में मिला शव

विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed