फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   navratri 2026 dakbunglow road patna durga puja pandal patna bihar news

नवरात्रि : पत्तों से बन रहा खजुराहो मंदिर, दुर्गा पूजा पर यहां उमड़ेगी भीड़; पटना में पूजा का मुहूर्त भी देखें

Sun, 11 Oct 2026 09:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 11 Oct 2026 09:09 AM IST
सार

Navratri 2026 : नवरात्र आज से शुरू हो गया है। घरों के अंदर सुबह से देवी स्तुति चल रही है। ऐसे में शुभ मुहूर्त के साथ पटना में जिस जगह देवी दर्शन के लिए नवरात्र में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहां की तैयारी भी देखें।

विज्ञापन
navratri 2026 dakbunglow road patna durga puja pandal patna bihar news
पटना में डाकबंगला चौराहे पर सबसे ज्यादा लोग आते हैं नवरात्र में। यहां बन रहा ऐसा पंडाल। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नवरात्र आज से है। लाभ मुहूर्त के लिए 7:14 से 10:09 के बीच, अमृत मुहूर्त के लिए सुबह 10:09 से 11:36 बजे तक घट स्थापना की जा रही है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से 11:59 बजे और शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 01:03 बजे से 02:30 बजे तक मानते हुए घट स्थापना की जा रही है। पटना में जिस जगह देवी दर्शन के लिए नवरात्र में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहां की तैयारी भी देखें।

विज्ञापन


पटना के डाकबंगला चौराहे पर खजुराहो मंदिर की दिखेगी झलक
पटना के डाकबंगला चौराहे पर इस बार दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को अनोखा पंडाल देखने को मिल रहा है। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर यहां हुगली के पत्तों से आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसकी बनावट मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध खजुराहो मंदिर से प्रेरित है। आयोजकों का दावा है कि बिहार में पहली बार इस तरह का पत्तों से बना पंडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं माता की मूर्ति को कोलकाता के मूर्तिकार जगन्नाथ पाल प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। वह पिछले 31 वर्षों से समिति के लिए प्रतिमाएं बनाते आ रहे हैं। प्रतिमा निर्माण के लिए वाराणसी, हरिद्वार, ऋषिकेश और कोलकाता की हुगली नदी से मिट्टी और जल लाई गई है। 
विज्ञापन


नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अमित कुमार बड़ुआ के मुताबिक, पंडाल को तैयार करने में करीब छह महीने का समय लगा है। इसकी डिजाइनिंग और पत्तों पर कलाकारी का काम कोलकाता के आर्ट कॉलेज की छात्राओं ने किया है। इसके लिए पहले पत्तों को मंगवाकर सुखाया गया। इसके बाद उन पर डिजाइन तैयार कर कटिंग, प्रिंटिंग और वार्निशिंग की गई। पंडाल का ढांचा बनाने और बांस से जुड़ा काम पश्चिम बंगाल के कारीगर कर रहे हैं। अमित कुमार बड़ुआ ने बताया कि डाकबंगला चौराहे पर दुर्गा पूजा का आयोजन वर्ष 1964 से होता आ रहा है। इस तरह समिति इस वर्ष अपने आयोजन के 63वें वर्ष का उत्सव मना रही है। हर साल यहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। षष्ठी से ही भीड़ बढ़ने लगती है और पूजा के दौरान डाकबंगला चौराहा पटना के प्रमुख पूजा स्थलों में शामिल रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकम टैक्स से डाकबंगला चौराहे तक होगी आकर्षक लाइटिंग
इस बार पूजा के अवसर पर इनकम टैक्स चौराहे से डाकबंगला चौराहे तक विशेष रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पश्चिम बंगाल के चंदननगर की भोला इलेक्ट्रॉनिक्स को जिम्मेदारी दी गई है। रास्ते में कई आकर्षक तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं। इनमें जगन्नाथ मंदिर की झलक वाला द्वार, पीकॉक गेट और अन्य सजावटी गेट शामिल हैं। इसके अलावा भगवान शिव, गणेश और भगवान विश्वकर्मा की आकृतियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


बच्चों के लिए भी होंगे खास आकर्षण
पूजा पंडाल में बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आयोजकों के अनुसार, डोरेमोन और स्पाइडरमैन जैसे लोकप्रिय पात्रों से जुड़े आकर्षण भी तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अन्य कलात्मक आकृतियां और सजावट भी देखने को मिलेगी। समिति के कोषाध्यक्ष अमित कुमार बड़ुआ ने बताया कि डाकबंगला चौराहे पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उनका कहना है कि भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर मां के दरबार में आते हैं और आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। समिति इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक सजावट और बेहतर व्यवस्था करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed