फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda Theft in retired nurse house who went to her native village during Chhath festival

Bihar News: छठ पर्व में पैतृक गांव गए रिटायर्ड नर्स के घर चोरी, चार लाख नकद सहित 20 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

Fri, 08 Nov 2024 01:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 01:29 PM IST
सार

बिहार में नालंदा के हिलसा में रिटायर्ड नर्स के घर चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि छठ पर्व को लेकर परिवार वाले पैतृक गांव गए हुए थे। ऐसे में चोरों ने चार लाख नकदी समेत 20 लाख की संपत्ति ले उड़े। 

विज्ञापन
Nalanda Theft in retired nurse house who went to her native village during Chhath festival
घर में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में छठ पर्व पर गांव गए नर्स के घर में बदमाशों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर मोहल्ले की है। चोरी की घटना अरविंद प्रसाद के घर में हुई है। अरविंद प्रसाद की पत्नी पेशे से नर्स थीं, अब सेवानिवृत्त हो गई हैं।

विज्ञापन


घटना के संबंध में पीड़ित अरविंद प्रसाद ने बताया कि छठ पर्व को लेकर पूरा परिवार पैतृक गांव हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा गांव गए हुए थे। मकान में ताला लगा हुआ था। गुरुवार को गांव से पूजा का कुछ सामान लेने के लिए शिवनगर स्थित घर पहुंचे तो देखा की मकान के दोनों फ्लोर के कमरों का ताला टूटा हुआ है तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है। स्टोरवेल बक्से आदि से चार लाख नकद और सोने-चांदी के आभूषण सहित कुल 20 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गई है।
विज्ञापन


वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोग पर्व त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। मोहल्ले वासियों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं रहने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। मामले में हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed