फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Sensation after finding dead body of newborn baby in carton, a dead body was also found 2 days ago

Bihar News: कार्टून में नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी, दो दिन पहले भी मिली थी लाश; प्रशासन पर उठे सवाल

Wed, 22 Jan 2025 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Jan 2025 05:09 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि रेलवे गुमटी खंदकपर के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। हमारी टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Nalanda: Sensation after finding dead body of newborn baby in carton, a dead body was also found 2 days ago
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहारशरीफ के बिहार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना रेलवे गुमटी खंदकपर के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन



 
कार्टून के अंदर मिला शव
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुमटी के पास झाड़ियों में एक कार्टून रखा हुआ था। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो उसमें एक नवजात शिशु का शव रखा हुआ था। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि रेलवे गुमटी खंदकपर के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। हमारी टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन



 
दो दिन पहले भी मिला था नवजात का शव
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह पचौड़ी पुल के नीचे पंचाने नदी में एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। इधर, लगातार नवजात शिशुओं के शव मिलने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर क्यों नवजात शिशुओं को मारा जा रहा है? क्या प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कदम उठा रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed