Bihar: मुंडन संस्कार में गया था ससुराल, अस्पताल के बाहर पड़ा मिला युवक का शव, आरोपी बने अपने ही घरवाले
Bihar News: नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ससुराल में एक 21 वर्षीय युवक विश्वविजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पत्नी, सास और ससुर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है।
विस्तार
नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलरिया बीघा गांव के एक 21 वर्षीय युवक की उसके ससुराल अमेरा खरज्मा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक विश्वविजय कुमार गुजरात के अहमदाबाद में एक स्पोर्ट्स कंपनी में काम करता था और महज छह दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पत्नी और ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए शव के साथ थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
मुंडन संस्कार के बहाने ससुराल ले जाने का आरोप
शुक्रवार को विश्वविजय की पत्नी स्वीटी कुमारी उसे मुंडन संस्कार के बहाने अपने मायके ले गई थी, जिसके कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर आई। मृतक के भाई विष्णु कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे ससुराल पक्ष ने फोन कर सूचना दी कि विश्वविजय के मुंह से खून निकल रहा है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। हालांकि, जब परिजन बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां का नजारा हृदयविदारक था। विश्वविजय का शव अस्पताल के बाहर लावारिस हालत में पड़ा हुआ था और ससुराल पक्ष के सभी लोग वहां से नदारद थे।
परिजनों ने अवैध संबंध और साजिश का लगाया आरोप
ये भी पढ़ें: प्रसव के बाद जीएसटी अधिकारी के नवजात बच्चे की मौत, एसडीएम ने अस्पताल में मारा छापा
पुलिस ने शुरू की जांच, तीन लोग हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-1 शैलजा थरथरी थाना पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस आवेदन मिलने का इंतजार कर रही है ताकि विधिसम्मत कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। घटना के बाद से गुलरिया बीघा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.