फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Young man commits suicide by hanging himself, had a fight with wife over household expenses

Bihar News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या, लव मैरिज का नौ साल बाद ऐसा अंत क्यों? जानें...

Sat, 08 Feb 2025 05:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Feb 2025 05:00 PM IST
सार

Nalanda News: लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि शुक्रवार को दिन में पति-पत्नी के झगड़े की सूचना पर उन्हें थाने बुलाया गया था और समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया था। लेकिन रात में युवक ने आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nalanda News: Young man commits suicide by hanging himself, had a fight with wife over household expenses
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालंदा जिले के बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के मुरारपुर मोहल्ले में पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव निवासी सौरभ कुमार पंडित (38) के रूप में हुई है। सौरभ अपने परिवार के साथ मुरारपुर में किराए के मकान में रहता था और कपड़े की दुकान में काम करता था।

विज्ञापन

 
दिन में भी की थी आत्महत्या की कोशिश
मृतक की पत्नी के भाई रवि रंजन वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सौरभ और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान सौरभ ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश की। इस घटना के बाद रवि रंजन ने अपनी बहन को थाने भेज दिया। इधर, गुस्से में आकर सौरभ ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन परिवारवालों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया। इसके बाद दंपती को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने दोनों को समझाया-बुझाया और वापस घर भेज दिया। लेकिन रात में जब सभी सो गए, तो सौरभ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पत्नी नीचे आई, तो उसने अपने पति को पंखे से लटका पाया।
विज्ञापन



 
नौ साल पहले की थी लव मैरिज
परिवार के मुताबिक, सौरभ और उसकी पत्नी के बीच अक्सर घर खर्च को लेकर झगड़ा होता था। दोनों ने नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद से ही बिहारशरीफ में किराए के मकान में रह रहे थे। लेकिन आर्थिक तंगी और घरेलू कलह के कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। परिजनों ने बताया कि सौरभ कपड़े की दुकान में काम करता था, लेकिन आमदनी कम होने की वजह से घर खर्च चलाने में दिक्कतें होती थीं। यही कारण था कि पति-पत्नी के बीच अकसर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि शुक्रवार को दिन में पति-पत्नी के झगड़े की सूचना पर उन्हें थाने बुलाया गया था और समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया था। रात में युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पत्नी नीचे आई, तो उसे अपने पति का शव लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
पुलिस कर रही आत्महत्या के कारणों की जांच
इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। मृतक के परिजन सदमे में हैं और पत्नी भी बार-बार बेहोश हो रही है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है और परिवार से पूछताछ कर रही है। अब सवाल उठता है कि आखिर क्या वजह थी, जिसने सौरभ को यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया? क्या घरेलू कलह ही इसका एकमात्र कारण था, या फिर कोई और वजह भी थी? पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed