{"_id":"67a8d4e91ea0c0902b0b31f4","slug":"nalanda-news-trainee-sub-inspector-s-father-dies-daughter-injured-after-being-hit-by-a-sand-laden-tractor-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क हादसे में प्रशिक्षु दारोगा के पिता की मौत, बालू लदे ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर; बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क हादसे में प्रशिक्षु दारोगा के पिता की मौत, बालू लदे ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर; बेटी घायल
Sun, 09 Feb 2025 09:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 09 Feb 2025 09:46 PM IST
सार
Nalanda News: पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्रशिक्षु दारोगा (PSI) के पिता की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रविवार को राजगीर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान के पास हुआ, जब बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में पटना जिला के जक्कनपुर थाना क्षेत्र, संजय नगर रोड निवासी 57 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी जूही कुमारी, जो राजगीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर (PSI) हैं, गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
घूमने निकले थे पिता-पुत्री
जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र प्रसाद अपनी बेटी जूही कुमारी से मिलने पटना से राजगीर पहुंचे थे। जूही अपने पिता को राजगीर घुमाने के लिए बाइक से सफारी पार्क की ओर जा रही थीं। लेकिन जयप्रकाश उद्यान के पास अचानक पीछे से आ रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने सुरेंद्र प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी बेटी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर का टायर फटने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर के टर्निंग पॉइंट पर पहुंचते ही उसका टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को टक्कर मार बैठा। राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
‘अवैध बालू लोड ट्रैक्टरों की रफ्तार पर लगे लगाम’
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि राजगीर क्षेत्र में अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों की अनियंत्रित रफ्तार पर रोक लगाई जाए, क्योंकि यह कई दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।