फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda: Fearless thieves broke into five houses simultaneously, miscreants fled with goods worth Rs 80 lakh

Bihar Crime: बेखौफ चोरों ने एक साथ पांच घरों में की सेंधमारी, 80 लाख रुपये का सामान ले उड़े बदमाश

Sun, 27 Apr 2025 03:00 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2025 03:00 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में शनिवार की देर रात बदमाशों ने एक गांव में एक साथ पांच घरों को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात समेत करीब 70 से 80 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन
Nalanda: Fearless thieves broke into five houses simultaneously, miscreants fled with goods worth Rs 80 lakh
एक साथ पांच घरों में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार की देर रात लोदीपुर गांव में चोरों ने एक साथ पांच घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषण समेत करीब 70 से 80 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

 
खाली घरों को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, चोरों ने दिनेश सिंह, निवेश सिंह, गौतम कुमार, अरुण सिंह और अंजनी कुमार के घरों को अपना निशाना बनाया। संयोगवश, सभी घरों में उस समय ताले लगे थे, क्योंकि परिवार के सदस्य विभिन्न कारणों से घर से बाहर गए हुए थे। इस मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: महिला के अंतर्वस्त्र से पूसा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा; प्यार, तनाव और डर से हुई थी युवक की मौत!
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सबसे अधिक नुकसान निवेश सिंह और गौतम कुमार को
चोरी की इस वारदात में सबसे अधिक नुकसान निवेश सिंह और गौतम कुमार को हुआ है। निवेश सिंह के घर से लगभग 16 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हो गई, वहीं गौतम कुमार के घर से लगभग 15 लाख रुपये का सामान बदमाश उठा ले गए।
 
क्या-क्या हुआ चोरी?
दिनेश सिंह के घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने तीन सोने के लॉकेट और एक जोड़ी कनवाली चुरा ली। निवेश सिंह के घर की खिड़की तोड़कर चोरों ने सोने की दो चेन, दो हार, दो चूड़ियां, चार झुमके, आठ कनवाली, चार अंगूठियां, एक मांग टीका, एक नथिया, चांदी की चार पायल और चार नाक के गहने चुरा लिए, जिनकी कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। गौतम कुमार के घर में चोर छत के रास्ते घुसे और एक हार, चार चूड़ियां, एक चेन और एक हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए, जिसकी कीमत लगभग नौ लाख रुपये आंकी गई है।
 
वहीं, अरुण सिंह के घर में चोर मुख्य दरवाजे की सिकड़ी काटकर घुसे और वहां से चार लॉकेट, तीन अंगूठियां, एक चेन, एक जोड़ा कनवाली, एक जोड़ा टॉप, एक मंगलसूत्र, एक टीका और 50 हजार रुपये नकदी चुराकर लगभग नौ लाख रुपये की चोरी की। जबकि अंजनी कुमार के घर से चोरों ने सोने और चांदी के आभूषणों के साथ 30 हजार रुपये नकदी भी चुरा ली, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

 
ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की
घटना की सूचना मिलते ही बिंद थाने के थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस बड़ी चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन वर्षीय बच्चे के साथ सात चोर गिरफ्तार

पीड़ित परिवारों द्वारा औपचारिक रूप से थाने में शिकायत दर्ज कराई जा रही है, जिसके बाद चोरी गए सामानों की सही कीमत का आकलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि अपराधियों पर लगाम कसी जा सके और लोगों का भरोसा बहाल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed