फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Suspicious death of laborer in integrated building under construction, CM Nitish Kumar

Bihar: नालंदा में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड भवन में मजदूर की संदिग्ध मौत, 25 अक्तूबर को CM को करना है उद्घाटन

Mon, 21 Oct 2024 04:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Oct 2024 04:31 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड भवन में मजदूर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मौत ऐसे समय हुई है जब सीएम नीतीश को 25 तारीख को भवन का उद्घाटन करना है।

विज्ञापन
Nalanda News: Suspicious death of laborer in integrated building under construction, CM Nitish Kumar
इसी बिल्डिंग में लटका मिला मजदूर का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के राजगीर में सोमवार को निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड भवन में काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मोतिहारी जिला के पंचपकुड़ी थानाक्षेत्र के सीरामा ढाका निवासी धर्मेंद्र कुमार (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद से आत्महत्या के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र कुमार पिछले कुछ महीनों से राजगीर के इंटीग्रेटेड भवन में मजदूरी कर रहा था। हाल ही में उसने अपने साले को भी काम के लिए बुलाया था। मृतक के साले ने बताया कि रात को सबने खाना खाया और सोने चले गए। सुबह जब नींद खुली तो धर्मेंद्र सीढ़ी के पास गमछे से लटका हुआ पाया गया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन



 
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है, लेकिन मामले के अन्य पहलुओं पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि धर्मेंद्र कुमार की मौत ऐसे समय में हुई है जब इंटीग्रेटेड भवन का उद्घाटन 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाना है। यह भवन देशी और विदेशी सैलानियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस होगा। इसका शुभारंभ विश्व शांति स्तूप की 55वीं वर्षगांठ के अवसर पर होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed