फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Middle-aged man going to Kund Snan was crushed by car, died during treatment

Bihar News: कुंड स्नान जा रहे अधेड़ को कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत; पत्नी और ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल

Fri, 28 Feb 2025 12:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:23 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Nalanda News: Middle-aged man going to Kund Snan was crushed by car, died during treatment
दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के राजगीर में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 22 फरवरी को राजगीर थाना क्षेत्र के गढ़ महादेव मंदिर के पास हुआ था। मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह गांव निवासी दिवंगत जुगा ठाकुर के 45 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
बेटी के रिश्ते के लिए आए थे राजगीर
परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र ठाकुर अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी के रिश्ते की बातचीत के लिए राजगीर आए थे। बातचीत के बाद उन्होंने कुंड स्नान का मन बनाया और राजगीर बस स्टैंड से ई-रिक्शा पकड़ा। जब वे गढ़ महादेव मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती समेत ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
इलाज के दौरान हुई मौत
घायलों को तुरंत राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की शाम सुरेंद्र ठाकुर ने दम तोड़ दिया। वहीं, उनकी पत्नी और ई-रिक्शा चालक अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। सुरेंद्र ठाकुर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए सैलून चलाते थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह पांच बेटियों के पिता थे और उनकी मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कार चालक की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed