{"_id":"69c799d604effd25da02ea9e","slug":"nalanda-news-firing-took-place-in-nalanda-over-a-gas-cylinder-dispute-cafe-owner-narrowly-escaped-patna-news-c-1-1-noi1243-4099707-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर का विवाद बना खूनी रंजिश: बाजार में 10 बदमाशों ने साइबर कैफे में घुसकर मचाई तबाही; फायरिंग से खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर का विवाद बना खूनी रंजिश: बाजार में 10 बदमाशों ने साइबर कैफे में घुसकर मचाई तबाही; फायरिंग से खौफ
Sat, 28 Mar 2026 04:20 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 04:20 PM IST
सार
नालंदा के थरथरी बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने साइबर कैफे पर हमला कर तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की। गैस सिलेंडर विवाद से जुड़े इस हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद कैफे के बाहर जुटी भीड़ व पुलिस की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत थरथरी बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। एक साइबर कैफे को निशाना बनाते हुए करीब 10 की संख्या में आए बदमाशों ने न केवल दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की। इस घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गनीमत रही कि कैफे संचालक ने काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।
विवाद का कारण: गैस सिलिंडर को लेकर हुई पुरानी रंजिश
घटना के पीछे का मुख्य कारण कुछ दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। थाना प्रभारी साजिद अख्तर ने बताया कि 4-5 दिन पूर्व भारत गैस एजेंसी के पास गैस सिलिंडर लेने के दौरान कैफे संचालक और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। शनिवार को जब बदमाशों ने पीड़ित को दुकान पर देखा, तो वे लाठी-डंडों और हथियारों के साथ वहां धाबा बोल दिया।
पीड़ित की आपबीती: 'मार दो इसे' चिल्ला रहे थे हमलावर
पीड़ित दुकानदार हरे राम कुमार जो थरथरी डीह का रहने वाला है और थरथरी बाजार में उसकी दुकान है उसने बताया कि वह अपने साथियों अविनाश, रॉकी और रोहित के साथ दुकान पर मौजूद थे। तभी करीब 10 लोग अचानक पहुंचे और बिना कुछ पूछे सामान तहस-नहस करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझ पर डंडों से हमला किया। एक लड़के ने मेरी ओर इशारा करते हुए कहा कि 'ये भी था', जिसके बाद वे चिल्लाने लगे कि इसे गोली मार दो। मैं जान बचाने के लिए काउंटर के नीचे दुबक गया। भागते समय उन्होंने चार-पांच राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- BSEB Result : मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज नहीं, बिहार बोर्ड कब करेगा परिणाम जारी? वजह भी जानिए
50 हजार की संपत्ति का नुकसान
हमलावरों ने दुकान के भीतर रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य कीमती उपकरणों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। संचालक ने बताया कि इस हमले में करीब 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मारपीट में कुछ युवकों को हल्की चोटें भी आई हैं।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम
घटना की सूचना मिलते ही थरथरी थानाध्यक्ष साजिद अख्तर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पास में स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।