फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   matric result 2026 sarkari result 10th result bseb result bihar board bihar result patna bihar news

BSEB Result : मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज नहीं, बिहार बोर्ड कब करेगा परिणाम जारी? वजह भी जानिए

Sat, 28 Mar 2026 01:49 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sat, 28 Mar 2026 01:49 PM IST
सार

Matric Result : आज सोशल मीडिया से लेकर कई समाचार संस्थानों तक में  चर्चा है कि बिहार बोर्ड आज ही मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा, लेकिन इस बात में थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है। रिजल्ट को लेकर तथ्य से जुड़ी जानकारी आपको अमर उजाला दे रहा है।

विज्ञापन
matric result 2026 sarkari result 10th result bseb result bihar board bihar result patna bihar news
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पूरे भारत में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बन गया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट भी सबसे पहले जारी किया गया और अब मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी होना बाकी है। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चाएं खूब चल रही है कि आज शनिवार को मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं करेगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा 
 सोशल मीडिया पर भले चर्चा जोरों पर है कि आज मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। सोशल मीडिया पर बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किए गए कंटेंट भी वायरल हैं, जिसमें यह कहा जा रहा है कि आज रिजल्ट जारी किए जाएंगे,  जिसकी पुष्टि न तो अमर उजाला कर रहा है और न ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति। अब आप जानिए कि मैट्रिक की परीक्षा के परिणाम कब तक प्रकाशित किए जाएंगे। 'अमर उजाला' कारण सहित पूरी जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: आज भी बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना का मौसम कैसा रहेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


आज परीक्षाफल प्रकाशित नहीं करने की है ख़ास वजह 
 परीक्षा के परिणाम जारी होने से पहले बिहार बोर्ड, परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन करती है, जिसमें टॉप 5 से लेकर टॉप 10 सफल परीक्षार्थियों की भी घोषणा की जाती है। उस घोषणा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और बिहार सरकार के द्वारा आर्थिक पारितोष और लैपटॉप के साथ प्रशस्ति पत्र भी दी जाती है। मैट्रिक के परीक्षार्थियों का मैरिट  वेरीफिकेशन गुरुवार और शुक्रवार को किया गया। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक इस बार 1035 परीक्षार्थियों का मेरिट वेरिफिकेशन किया जाना है, इस वजह से शुक्रवार को 500 से अधिक विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन करने के बाद भी मैरिट वेरिफिकेशन करने के लिए 46 परीक्षार्थी शेष रह गए। उन परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन आज शनिवार को किया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Ram Navami : रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए सीएम, मनोज तिवारी ने बांधा समां; अरुण गोविल भी रहे मौजूद

रविवार या सोमवार तक रहेंगी धड़कनें तेज
चूंकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट 30 मार्च तक प्रकाशित करने की संभावना जताई थी। और वैसे भी आज शनिवार को परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। कल रविवार है और रविवार को सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं, लेकिन मुमकिन है कि परीक्षाफल रविवार को या फिर   सोमवार यानी 30 मार्च को मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित किया जा सकता है। फिलहाल बिहार के लगभग 15 लाख विद्यार्थियों की धड़कनें तेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed