{"_id":"66e837bad76412882e0256f5","slug":"nalanda-news-body-of-missing-child-found-13-km-away-in-jirayan-river-sdrf-is-searching-for-the-couple-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा की जिरायन नदी में लापता बच्चे का शव 13 किमी दूर मिला, दंपती की तलाश में SDRF टीम जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा की जिरायन नदी में लापता बच्चे का शव 13 किमी दूर मिला, दंपती की तलाश में SDRF टीम जुटी
Mon, 16 Sep 2024 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:20 PM IST
सार
Nalanda News: अस्थावां अंचलाधिकारी रविंद्र कुमार चौपाल ने बताया कि आदित्य का शव बरामद कर लिया गया है और दंपती की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम पूरी कोशिश कर रही है। स्थानीय प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
दंपती की खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले में जिरायन नदी में लापता हुए 15 वर्षीय किशोर का शव 13 किलोमीटर दूर मिला है। रविवार को कर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी की तेज धार में बह जाने के बाद से किशोर की खोजबीन की जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अस्थावां थानाक्षेत्र के अस्थावां निवासी मिथिलेश चौधरी का बेटा आदित्य राज अपने चचेरे भाई दारा के साथ रविवार को जिरायन नदी के किनारे प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। विसर्जन के बाद आदित्य और दारा नदी के किनारे स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों नदी की तेज धारा में बह गए। दारा को आसपास के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आदित्य नदी की तेज धारा में लापता हो गया।
विज्ञापन
आदित्य राज के लापता होने के 30 घंटे बाद, उसका शव 13 किलोमीटर दूर बिन्द थानाक्षेत्र के जिरायन पुल के पास मिला। ग्रामीणों ने नदी में बहते हुए शव को देखा और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद स्वजनों और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
रविवार को जिरायन नदी में आदित्य की लापता होने की घटना के कुछ घंटे बाद, करकराईन गांव के पास एक दंपती भी नदी की तेज धारा में बह गए। विशेश्वर यादव शौच के दौरान नदी में गए, जहां उनका पैर फिसल गया और वे डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी गौरी देवी भी नदी में कूद गई और दोनों लापता हो गए।
दंपती की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम लापता दंपती की खोजबीन में लगी हुई है। अस्थावां अंचलाधिकारी रविंद्र कुमार चौपाल ने बताया कि आदित्य का शव बरामद कर लिया गया है और दंपती की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम पूरी कोशिश कर रही है। स्थानीय प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही दंपत्ति की बरामदगी की उम्मीद जताई जा रही है।