फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Bike rammed into car in fierce collision and kept dragging for 10 feet one youth died 2 injured

Bihar News: भीषण टक्कर में गाड़ी में घुसी बाइक 10 फीट तक घिसटती रही; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Fri, 24 Jan 2025 05:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Jan 2025 05:32 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Nalanda News: Bike rammed into car in fierce collision and kept dragging for 10 feet one youth died 2 injured
घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में शुक्रवार को बिहारशरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नालंदा थाना क्षेत्र के नालंदा मोड़ के पास हुए इस हादसे में 21 वर्षीय पंकज कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक पंकज राजगीर थाना क्षेत्र के बड़ाकर गांव निवासी धनु मिस्त्री का बेटे था।

विज्ञापन

 
10 फीट तक घिसटती रही बाइक
घायलों में शामिल ऋतिक कुमार और धर्मवीर कुमार ने बताया कि वे अपनी बाइक की मरम्मत करवाकर बिहारशरीफ से बड़ाकर गांव लौट रहे थे। नालंदा मोड़ के पास एक चार पहिया वाहन ने अचानक चकमा दे दिया। इससे बाइक असंतुलित होकर दूसरी गाड़ी में फंस गई और करीब 10 फीट तक घिसटती चली गई, जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
डॉक्टरों ने पंकज को घोषित किया मृत
स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई कर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने पंकज कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल ऋतिक और धर्मवीर का इलाज चल रहा है। हादसे की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे पंकज के परिजन रो-रो कर बेहाल हो गए। उनकी चीत्कार से सदर अस्पताल का माहौल बेहद गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में जुटी
नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed