फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: 3 members of cyber fraud gang arrested, 13 mobiles and laptops recovered, Operation Prahar

Bihar News: साइबर ठगी करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा; तीन सदस्य गिरफ्तार, 13 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

Tue, 03 Dec 2024 09:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Dec 2024 09:26 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों को फोन कर उन्हें लोन दिलाने का झांसा देते थे। लोगों से पैसे लेकर वे फरार हो जाते थे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nalanda News: 3 members of cyber fraud gang arrested, 13 mobiles and laptops recovered, Operation Prahar
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। कतरीसराय थानाक्षेत्र से विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक साइबर अपराधियों के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 13 मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड, दो पासबुक और एक लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की है।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ खुलासा?
साइबर डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। मोबाइल नंबरों के लोकेशन के आधार पर कतरीसराय थानाक्षेत्र के ग्राम बरीठ और बिलारी में छापामारी की गई। इस दौरान तीन युवक संकित कुमार, प्रदीप कुमार और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

 
कैसे करते थे ठगी?
पुलिस ने बताया कि ये लोग विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों को फोन कर उन्हें लोन दिलाने का झांसा देते थे। लोगों से पैसे लेकर वे फरार हो जाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से प्रदीप कुमार पहले भी ठगी के एक मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कतरीसराय थाने में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अमरेंद्र कुमार नालंदा साइबर थाना, सद्दाम हुसैन खां नालंदा साइबर थाना और विकास कुमार नालंदा साइबर थाना शामिल रहे।

 
समाज के लिए संदेश
यह कार्रवाई साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की मुहिम का एक बड़ा उदाहरण है। इससे साइबर अपराधियों में दहशत पैदा होगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या नंबर से आने वाले फोन पर विश्वास न करें। साथ ही अपने पैसे की सुरक्षा के लिए सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed