फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Nalanda news 23 people died due to storm in Nalanda rain Lightning, Weather

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 23 लोगों ने गंवाई अपनी जान

Fri, 11 Apr 2025 11:27 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 11:27 AM IST
सार

Bihar Weather News: नालंदा में आंधी और बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि एक-एक कर 23 लोग मौत की नींद सो गए। आज कई गांव में मातम परसा है। पेड़ गिरने और दीवार ढहने के कारण कई मकान, बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Nalanda news 23 people died due to storm in Nalanda rain Lightning, Weather
आंधी और बारिश के बाद गिरा पोल (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

नालंदा में आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। इसमें कुल 23 लोगों की मौत हो गई। नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि गुरुवार को जिले में आई भीषण आंधी-तूफान और बारिश के चलते अब तक कुल 23 लोगों की मौत हुई। इनमें 22 लोगों ने पेड़ गिरने या दीवार ढहने के कारण अपनी जान गंवाई। वहीं एक की मौत वज्रपात से हुई है। सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इसके अलावा पांच मवेशियों की भी मौत हो गई है।कुछ छोटे जानवरों की भी मौत या चोट की खबर है, जिनकी स्थिति की जांच के बाद सहायता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। कई लोगों को राशि मिल चुकी है, शेष को आज दोपहर तक दे दी जाएगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण जो भी क्षति हुई है, उसके आंकलन के लिए एक टीम का गठन किया गया है। यह टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आंधी से 18 किलोमीटर से अधिक विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं और 300 से ज्यादा पोल गिर गए हैं। कई ट्रांसफार्मर भी टूटे हैं। विद्युत विभाग की 42 टीमें कार्य में जुटी हैं। शहर के कुछ हिस्सों में बिजली बहाल हो चुकी है, बाकी क्षेत्रों में कार्य जारी है। शाम तक सभी मुख्य और उपमार्गों से पेड़ हटा दिए जाएंगे और बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


पानी की आपूर्ति के लिए यह उपाय
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में पानी की आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए रात में शहर में 10 जेनरेटर लगाए गए थे और दिन में और जेनरेटर तैनात किए जा रहे हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि गृह क्षति का मुआवजा दिया जाता है, न कि व्यवसाय की क्षति का। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि राहत और पुनर्वास कार्य पूरी तत्परता से किए जा रहे हैं और किसी भी जरूरतमंद को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Nalanda news 23 people died due to storm in Nalanda rain Lightning, Weather
जानकारी देते जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने मरने वाले लोगें का विवरण भी दिया, जो इस प्रकार है...

मानपुर थाना क्षेत्र का नगवां गांव

  • सुनील पंडित की पत्नी निरजुला देवी (35 वर्ष)
  • शिवशंकर कुमार की पत्नी गीता देवी (50 वर्ष)
  • अविनाश यादव का पुत्र अंश कुमार (12 वर्ष) और पुत्री नंदनी कुमारी (08 वर्ष)
  • जितेंद्र पंडित का पुत्र रोहित कुमार (12 वर्ष)
  • उमेश यादव का पुत्र बिरजू कुमार (13 वर्ष)

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बालमत बिगहा

  • बाचो देवी
  • पोता रोहित कुमार (2)
  • पोती ज्योति कुमारी (10 माह)

रहुई थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी

  • ललीता देवी और उसका पुत्र (10) वर्षीय पुत्र आयुष कुमार

बिहार थाना क्षेत्र के चांदपुरा मोहल्ला निवासी

  • मोहम्मद अनवर का पुत्र आमिर (18) एवं सतीश राम का पुत्र करण राम (13)

नालंदा थाना क्षेत्र का नालंदा खंडहर

  • सरीलचक गांव निवासी राकेश कुमार (22)

सिलाव थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव

  • रामप्रवेश चौधरी की पत्नी कांति देवी (39)

गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव

  • पिंटू यादव का पुत्र अंकित कुमार (10)

मानपुर थाना क्षेत्र के हरंगांवा विशुनपुर

  • अकलू चौहान की पत्नी श्यामा देवी (50)

बेन थाना क्षेत्र के गुल्ला बिगहा

  • कारुराम की पत्नी चिंता देवी (66)

नूरसराय थाना क्षेत्र के सुंदर बीघा गांव

  • देवनंदन प्रसाद (65) एवं गोसाई विगहा निवासी चरितर गोप (70) 

भागन बीघा ओपी क्षेत्र के नवादापर गांव

  • रामशरण यादव की पत्नी मगही देवी (65)

बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ला

  • ईश्वर यादव का पुत्र मनोज कुमार यादव

रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज

  • स्वर्गीय लखन जमादार की पत्नी प्यारी देवी (50)
मौसम के कहर ने एक दिन में 61 की जान ली; जानें, आज किस जिले में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed