फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Middle-aged man fell into open drain, died after lying there for two hours

Bihar News: खुले नाले में गिरा अधेड़ व्यक्ति, दो घंटे तक पड़े रहने से मौत; दुकान बंद कर लौट रहा था घर

Sun, 11 Feb 2024 12:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 Feb 2024 12:21 PM IST
सार

Nalanda Hindi News: मृतक के परिजन ने बताया कि मनोज शर्मा बिहार शरीफ के हेल्थ क्लब के पास फर्नीचर की दुकान चलाते थे। हर दिन की तरह वह शाम को दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी वह खुले नाले में जा गिरे, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Nalanda: Middle-aged man fell into open drain, died after lying there for two hours
मृतक का शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में शनिवार की रात खुले नाले में गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मामला बिहार शरीफ के नगर थाना क्षेत्र के श्रृंगारघाट मोहल्ले के पीछे का है। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रृंगारहाट मोहल्ला निवासी दिवंगत सुखदेव मिस्त्री के बेटे मनोज शर्मा (55) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि मनोज शर्मा बिहार शरीफ के हेल्थ क्लब के पास फर्नीचर की दुकान चलाते थे। हर दिन की तरह वह शाम को दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी वह खुले नाले में जा गिरे, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब वहां से कुछ लोग गुजर रहे थे। वहां उनकी नजर नाले में गिरे अधेड़ पर पड़ी। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। फिर आनन-फानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि मनोज शर्मा करीब दो घंटे तक नाले में गिरे रहे, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। खुला नाला रहने के कारण यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी मृतक के स्वजनों के द्वारा आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed