फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda man who went to touch water after defecation died after being swept away by strong current of river

Nalanda: शौच के बाद पानी छूने गया अधेड़ नदी की तेज धार में बहा, SDRF टीम ने घटना स्थल से एक किमी दूर पाया शव

Thu, 15 Aug 2024 05:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Aug 2024 05:24 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले में हादसा हुआ है। दरअसल, एक अधेड़ व्यक्ति शौच के बाद पानी छूने के लिए नदी किनारे गया। ऐसे में नदी की तेज धार में वह बह गया।

विज्ञापन
Nalanda man who went to touch water after defecation died after being swept away by strong current of river
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में नदी में डूबने से एक अधेड़ की गुरुवार को मौत हो गई। मामला मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिराइन नदी का है। मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवास स्वर्गीय भुवनेश्वर पासवान के पुत्र प्रताप पासवान (50) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार को शौच के लिए नदी किनारे गए थे। जहां पानी छूने के क्रम में जिराइन नदी की तेज धार में बह गए और लापता हो गए। बुधवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं अता-पता नहीं चल सका। इसके उपरांत गुरुवार को आई एसडीआरएफ की टीम ने नदी से शव को बरामद कर लिया। शव मिलने के उपरांत परिजनों में कोहरम मच गया। परिवार वालों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटा एवं एक बेटी से भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर शव को बिहटा से आई एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed