फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Man crushed by bullet bike died in hospital family sit on dharna at police station for compensation

Hit And Run Case: बुलेट बाइक से कुचले गए शख्स की अस्पताल में मौत, परिजनों का थाना गेट पर शव रखकर धरना; जानें

Mon, 18 Aug 2025 11:16 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Aug 2025 11:16 AM IST
सार

Nalanda News: थाना गेट के सामने धरने पर बैठे मृतक के परिजनों का कहना है कि परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है, ऐसे में प्रशासन को उचित मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए। परिजनों के साथ स्थानीय लोग भी जुटे और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Nalanda: Man crushed by bullet bike died in hospital family sit on dharna at police station for compensation
थाना गेट पर मृतक के परिजनों ने शव रखकर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में हुए एक हिट एंड रन मामले ने पूरे इलाके को दहला दिया है। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 30ए पर सड़क हादसे में घायल हुए मजदूर उमेश महतो की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने शव के साथ थाना गेट पर धरना दे दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: विदेशी शराब देख रहा नहीं गया, लोगों ने बीच सड़क पर कार के शीशे तोड़कर लूटी बोतलें; वीडियो से मचा हड़कंप
विज्ञापन

 
बुलेट सवार ने कुचला, अस्पताल में छोड़कर फरार
जानकारी के मुताबिक, घटना हरनौत बाजार के पास न्यू बायपास पर रविवार को घटी थी। मृतक की पहचान सरथा गांव निवासी देवनंदन महतो के 51 वर्षीय पुत्र उमेश महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उमेश काम की तलाश में बाजार के नजदीक सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद घायल उमेश को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चालक उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाज के दौरान गई जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गंभीर चोटों से जूझ रहे उमेश महतो का इलाज पटना में चल रहा था। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ी और कुछ ही घंटों बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद एंबुलेंस से शव को हरनौत थाना लाया गया। उमेश महतो परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से घर में मातम पसर गया है और परिजन गहरे आर्थिक संकट में आ गए हैं।



 
थाना गेट पर धरना, मुआवजे की मांग
शव पहुंचते ही परिजन गुस्से में आ गए और थाना गेट के सामने धरना पर बैठ गए। उनका कहना था कि परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है, ऐसे में प्रशासन को उचित मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए। परिजनों के साथ स्थानीय लोग भी जुटे और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सिगरेट के पैसे मांगने पर पिस्तौल दिखा धमकाने वाले बदमाश को ग्रामीणों ने धुना, किया पुलिस के हवाले
 
पुलिस ने जब्त की बुलेट, जांच शुरू
हरनौत थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना में शामिल बुलेट बाइक को जब्त कर लिया है। जांच में पता चला कि यह बाइक कीचनी गांव की है। नंबर प्लेट के आधार पर दोषी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed