{"_id":"68a29ed089ab4a1a5404be0f","slug":"munger-news-people-looted-foreign-liquor-by-breaking-glass-of-a-car-on-middle-of-road-video-surfaced-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: विदेशी शराब देख रहा नहीं गया, लोगों ने बीच सड़क पर कार के शीशे तोड़कर लूटी बोतलें; वीडियो से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: विदेशी शराब देख रहा नहीं गया, लोगों ने बीच सड़क पर कार के शीशे तोड़कर लूटी बोतलें; वीडियो से मचा हड़कंप
Mon, 18 Aug 2025 09:02 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 18 Aug 2025 09:02 AM IST
सार
Munger News: भीड़ ने वाहन पर बैठे दोनों लोगों को पकड़ने की कोशिश की और पूछताछ शुरू की। इसी बीच कुछ लोगों ने वाहन के आगे-पीछे के शीशे तोड़ दिए और शराब की पेटियां लूटना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
कार के शीशा तोड़कर विदेशी शराब लूटते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भीड़ ने एक कार में रखी विदेशी शराब की पेटियां देख आपा खो दिया। फिर वाहन का शीशा तोड़कर शराब की जमकर लूट कर ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तारापुर थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर दूर बिहमा चौक का है। यह घटना रविवार देर रात करीब दस बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: 'चुनाव आयोग के जरिए पीएम मोदी कर रहे वोट चोरी', राहुल गांधी का बड़ा आरोप
विज्ञापन
भीड़ ने शराब की पेटियां देख खोया नियंत्रण
जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज–संग्रामपुर मुख्य पथ पर भीड़ ने एक सफेद रंग की कार को रोक लिया। वाहन के पीछे बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां रखी हुईं थी। देवगांव विषहरी पूजा को लेकर मेले की भीड़ के बीच जब लोगों की नजर शराब की खेप पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। भीड़ ने वाहन पर बैठे दोनों लोगों को पकड़ने की कोशिश की और पूछताछ शुरू की। इसी बीच कुछ लोगों ने वाहन के आगे-पीछे के शीशे तोड़ दिए और शराब की पेटियां लूटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बोतलें कपड़ों में छिपाकर भागे लोग
जैसे ही शराब मिलने की खबर आसपास फैली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। भीड़ में शामिल लोग पेटियां उठाकर ले भागे तो कई लोग शराब की बोतलों को कपड़ों में छिपाकर भागते देखे गए। लूटपाट के इस माहौल को देख वाहन में बैठे दोनों लोग गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- Bihar: मंत्री हरि सहनी के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी ने मचाया कहर, 19 लोग घायल, FIR दर्ज
पुलिस आते ही भीड़ हुई फरार
घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस को देखते ही भीड़ वहां से छिटपुट रूप से भाग निकली। बाद में पुलिस ने वाहन को जब्त कर तारापुर थाना ले आई। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।