फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Gold and silver shops on radar of criminals; robbers cut shutter and stole safe, looted eight lakhs

Crime: नालंदा में अपराधियों की रडार पर सोने-चांदी की दुकानें; शटर काटकर तिजोरी ले उड़े लुटेरे, आठ लाख किए साफ

Sat, 27 Jul 2024 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 Jul 2024 01:33 PM IST
सार

Nalanda News: चण्डी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार चोरी हुए सामानों के आंकलन में जुटा हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Nalanda: Gold and silver shops on radar of criminals; robbers cut shutter and stole safe, looted eight lakhs
गैस कटर से काटा गया दुकान का शटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में आभूषण कारोबारियों के प्रतिष्ठान एक बार फिर से अपराधियों के निशाने पर हैं। शुक्रवार की रात चण्डी थाना क्षेत्र के सतनाग मोड़ स्थित सविता ज्वेलर्स और बर्तन घर में गैस कटर से शटर को काटकर करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गई।

विज्ञापन

 
चण्डी बाजार निवासी पीड़िता सविता कुमारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम दुकान बंदकर वह घर चली आईं। शनिवार की सुबह दुकान के बगलगीर ने फोन कर दुकान में चोरी होने की सूचना दी। आनन-फानन में दुकान पहुंची तो देखा कि दुकान का शटर गैस कटर से कटा हुआ है और वहां रखी सोने-चांदी से भरी तिजोरी गायब है। तिजोरी में करीब सात किलो के लगभग चांदी और तीन सौ ग्राम सोना रखा हुआ था। इसके अलावा करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के कांसा-पीतल के बर्तन भी चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

 
बदमाशों के इस रवैये से स्थानीय दुकानदारों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया है। बाजार वासियों का कहना है कि पुलिस रात्रि गश्ती में डंडी मारी कर रही है, जिसके कारण दुकान-प्रतिष्ठान बदमाशों के निशाने पर हैं। बदमाश बेखौफ होकर गैस कटर से शटर को काटकर चोरी की घटना को अंजाम देते रहे और पुलिस चैन की नींद सोती रही। करीब 60 से 70 किलो बजनी तिजोरी को बड़े ही आराम से बदमाश लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
वहीं, इस मामलें को लेकर चण्डी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार चोरी हुए सामानों के आंकलन में जुटा हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

 
गौरतलब है कि सप्ताह भर पूर्व रविवार को हिलसा थाना क्षेत्र के योगीपुर रोड स्थित राधे कृष्णा ज्वेलर्स और बर्तन दुकान में गैस कटर से शटर को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। इस मामले में अभी तक हिलसा पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है। बाजारवासी आशंका जता रहे हैं कि उक्त गिरोह का यह काम हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा स-समय बदमाशों के ऊपर कोई कार्रवाई न करने की वजह से ही उनके हौसले बुलंद होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed