फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda girl who went to immerse idol died by drowning in water she had gone to immerse worship material

Nalanda News: मूर्ति विसर्जन करने गई बच्ची की पानी में डूबकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 27 Aug 2024 02:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 02:21 PM IST
सार

मूर्ति विसर्जन करने गई बच्ची की पानी में डूबकर मौत हो गई। गांव की बच्चियां आहार के पास पूजन सामग्री विसर्जन करने गई थी।

विज्ञापन
Nalanda girl who went to immerse idol died by drowning in water she had gone to immerse worship material
मृतक बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आहार में मूर्ति विसर्जन करने गई 10 साल की बच्ची की डूबकर मंगलवार सुबह मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर तियारी गांव का है। मृतका सुनील बिंद की पुत्री खुशबू कुमारी थी।

विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के बीघा पर खुशबू अपनी सहेलियों के साथ नहाने के लिए आहार में गई हुई थी। तभी सीढ़ी से पांव फिसलने के कारण पानी में गिर गई। साथ ही स्नान कर रही सहेलियों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जुटे, जब तक खुशबू को पानी से बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


दरअसल, खुशबू अपनी सहेलियों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी के पूजन सामग्री का विसर्जन करने गांव के बगल आहार के पास गई हुई थी। दो बच्चियां स्नान के उपरांत घर लौट गई। जबकि तीन बच्चियां पानी में डूबने लगी। आसपास के लोगों की नजर जब पानी में डूबती बच्चियों पर पड़ी तो रविता कुमारी और सुखु कुमारी को बाहर निकाल लिया गया। जबकि गहरे पानी में चले जाने के कारण खुशबू कुमारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामलें में नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि आहार में बच्ची के डूबने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed