फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Female Deputy Sarpanch seriously injured after her hand got stuck in paddy threshing machine, died

Bihar News: धान कुटाई की मशीन में हाथ फंसने से गंभीर घायल हुईं महिला उप सरपंच, तत्काल इलाज न मिलने से मौत

Fri, 07 Feb 2025 01:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Feb 2025 01:12 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Nalanda: Female Deputy Sarpanch seriously injured after her hand got stuck in paddy threshing machine, died
मृतका पुष्पा देवी (फाइल) तथा शव लेने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव में एक दर्दनाक हादसे में महिला उप सरपंच की मौत हो गई। धान कुटाई के दौरान मशीन के फीते में हाथ फंसने से गंभीर रूप से घायल हुईं पुष्पा देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

 
धान कुटाई के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान डोईया गांव निवासी मोहन प्रसाद की पत्नी पुष्पा देवी (42) के रूप में हुई है। वह गांव की उप सरपंच भी थीं। घटना गुरुवार की है, जब पुष्पा देवी धान कुटाई के लिए गांव में ही एक मशीन पर काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका बांया हाथ मशीन के घूमते हुए फीते में फंस गया। तेज गति से चल रही मशीन के कारण उनका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया, जिससे वह दर्द से तड़पने लगीं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें पास के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
परिजनों के मुताबिक, प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। जब तक परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे क्लिनिक ले जाते, वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। इसी बीच उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी, शरीर शिथिल पड़ गया और हालत चिंताजनक हो गई। घबराए परिजन तुरंत बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव में गमगीन माहौल
महिला उप सरपंच पुष्पा देवी की अचानक हुई मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। गांव के लोग भी स्तब्ध हैं, क्योंकि वह पंचायत की एक सक्रिय और समाजसेवी महिला थीं।
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
सवालों के घेरे में स्वास्थ्य व्यवस्था
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर कर दिया है। समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण पुष्पा देवी की जान चली गई। अगर तत्काल इलाज मिल जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed