फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nalanda ekangersarai woman death after sterilization surgery medical negligence investigation

Bihar News: नालंदा में मेडिकल लापरवाही का आरोप! बंध्याकरण के 18 दिन बाद प्रसूता की मौत, जांच टीम गठित

Sat, 06 Dec 2025 04:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 04:45 PM IST
सार

नालंदा के एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद कथित चिकित्सकीय लापरवाही से 26 वर्षीय प्रसूता बेबी देवी की मौत हो गई।

विज्ञापन
nalanda ekangersarai woman death after sterilization surgery medical negligence investigation
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकंगरसराय में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण 18 दिनों बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। मृतका की पहचान औंगारी थाना क्षेत्र के रहमत बिगहा निवासी शशिकांत चौधरी की 26 वर्षीय पत्नी बेबी देवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता बिना चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी का 17 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकंगरसराय में बच्चेदानी (बंध्याकरण) का ऑपरेशन कराया गया था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने महिला को घर भेज दिया। घर पहुंचते ही बेबी देवी को तेज पेट दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए बंध्याकरण के दौरान “गलत नस काट दी”, जिसके कारण महिला की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पढे़ं: जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, वर्कशॉप विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश    
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने थाना में दिया आवेदन, जांच शुरू

एकंगरसराय थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि बेबी देवी के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोप है कि बंध्याकरण के दौरान गलत नस काटी गई थी। मामले की गहराई से जांच के लिए जिला स्तर पर एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है।

11 नवंबर को चौथे बच्चे को जन्म, 17 नवंबर को हुआ बंध्याकरण

जानकारी के अनुसार, बेबी देवी ने 11 नवंबर को अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद 17 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं ईएनटी डॉक्टर स्नेह लता वर्मा द्वारा बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः पटना में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed