फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Death of an elderly woman burnt by fire, died on eighth day during treatment

Bihar: आग से झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत, इलाज के दौरान आठवें दिन तोड़ा दम; ठंड से बचने के लिए ताप रही थी बोरसी

Sun, 18 Feb 2024 03:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Feb 2024 03:16 PM IST
सार

Nalanda Hindi News: हरनौत थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आग तापने के दौरान आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन
Nalanda: Death of an elderly woman burnt by fire, died on eighth day during treatment
मृतका खेमिया देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के नालंदा में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मामला हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरन धर्मपुर गांव का है। मृतका की पहचान दिवंगत कालेश्वर जमादार की 76 वर्षीय पत्नी खेमिया देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतका के परिजन ने बताया कि ठंड से बचने के लिए खेमिया देवी 10 फरवरी को बोरसी से घर में आग ताप रही थी। तभी अचानक आग कपड़े में लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गई। शोर होने पर घर के सदस्य आंगन में पहुंचे और कपड़े में लगी आग को बुझाया गया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए हरनौत रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में इलाज के दौरान आठवें दिन बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन



 
डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि के बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस की मदद से शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं, मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में हरनौत थानाध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब अंसारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आग तापने के दौरान आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed