फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Court clerk kidnapped and beaten up then forced to marry love affair girl's family denies allegations

Bihar News: कोर्ट मुंशी का अपहरण कर जबरन शादी कराने और पीटने का आरोप; लड़की वालों ने कर दिया ऐसा दावा

Tue, 10 Dec 2024 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Dec 2024 07:53 PM IST
सार

Nalanda News: रहुई थाने में पदस्थापित ललन कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। लड़के की तरफ से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nalanda: Court clerk kidnapped and beaten up then forced to marry love affair girl's family denies allegations
युवक की जबरन कराई गई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के रहुई थानाक्षेत्र में एक युवक के साथ जबरन शादी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से पहले युवक को जमकर मारा-पीटा भी गया। पीड़ित युवक बिहारशरीफ कोर्ट में मुंशी के पद पर कार्यरत है। इस घटना को लेकर पीड़ित के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। तभी रहुई थानाक्षेत्र के भंडारी मोड़ के पास कुछ लोगों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और जगतनंदनपुर गांव ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर मारा-पीटा गया और दबाव डालकर जबरन उसकी शादी करा दी गई।
विज्ञापन



 
पीड़ित के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित युवक के पिता हवनपुरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने रहुई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया और इलाज के लिए रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बाद में युवक को बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो साल से हो रही थी बात
वहीं, लड़की के भाई का कहना है कि युवक गांव में उनकी बहन से मिलने आया करता था, जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। सोमवार को भी युवक मिलने आया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने पकड़कर शादी करा दी। मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।

 
वहीं, रहुई थाने में पदस्थापित ललन कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। लड़के की तरफ से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed