फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda Bihar News Married women suicide attempt in love affair with brother of sister in law

Bihar: हथेली पर सुसाइड नोट के साथ मोबाइल नंबर लिखा; मौत को गले लगाते समय लिखा- आई लव यू माय जिंदगी!

Wed, 05 Mar 2025 04:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 04:26 PM IST
सार

Bihar News: शादी-ब्याह के सीज़न में इस समय प्यार के नाम पर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। यह कुछ अलग है। यहां एक शादीशुदा महिला ने पति को छोड़ने के बाद अपनी भाभी के भाई पर दावा किया। दावा फेल होता दिखा तो हथेली पर सुसाइड नोट लिखा।

विज्ञापन
Nalanda Bihar News Married women suicide attempt in love affair with brother of sister in law
हथेली पर लिखा सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा जिले में प्रेम-प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पिछले दो दिनों में एक युवती ने लगातार दूसरी बार प्रेमी के घर के पास जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार इलाके का है। युवती रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुई बाजार निवासी नेहरू साव की (25) वर्षीया पुत्री रिया गुप्ता है। रिया गुप्ता अपनी भाभी के भाई दीपक कुमार से शादी करना चाहती है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि रिया गुप्ता पूर्व से शादीशुदा है। हालांकि, किसी बात को लेकर पति से अनबन हुई। उसके बाद वह अपने मायके में ही रह रही है। इसी बीच भाभी के भाई दीपक कुमार से मिलना जुलना हुआ और फोन पर बात होने लगी। जब रिया को इस बात का पता चला कि दीपक की शादी कहीं अन्यत्र जगह लग गई है। तब वह दीपक से शादी करने का दवाब बनाने लगी। दो दिन पूर्व भी वह दीपक के घर के पास जाकर फिनायल पी ली थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए दीपक के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को फिर से एक बार रिया नूरसराय पहुंची और उसने कीटनाशक दवा पी ली और वह प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर के पास जाकर बैठी हुई थी, जिस पर वहां मौजूद कर्मियों की नजर पड़ी। इसके उपरांत स्थानीय पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। आनन-फानन में उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह इलाजरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिया पहले से ही शादीशुदा
वहीं, दीपक ने बताया कि साल 2017 में उसकी बहन की शादी रिया के भाई से हुई थी। इस बीच एक दो बार मिलना जुलना हुआ और अब जबरन रिया उससे शादी करना चाहती है। जबकि उसकी शादी कही और लगी हुई है। रिया पहले से ही शादी शुदा है उसके घर वालों की भी इसमें सहमति है।


'आई लव यू माय जिंदगी'
रिया ने कलम से अपने बाएं हाथ मे लिख रखी है कि जीना चाहते थे। आई लव यू माय जिंदगी। मेरी लाश इस नंबर पर दे देना मेरी अंतिम इच्छा। वहीं, इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। युवक का कहना है कि जबरन उसकी बहन की ननद शादी करना चाहती है। जबकि उसकी शादी कहीं और लगी हुई है। फिलहाल, सदर अस्पताल में युवती इलाजरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed