फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Murder of Inter student; Bike rider shot him in Bhojpur, died during treatment in Patna

Bihar News: इंटर के छात्र का मर्डर; भोजपुर में बाइक सवार ने मारी गोली, पटना में इलाज के दौरान मौत

Fri, 25 Aug 2023 01:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Aug 2023 01:04 PM IST
सार

Bihar Police: भोजपुर में गोली लगने से इंटर के छात्र की दो दिन बाद पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे बाइक सवाार अपराधियों ने गोली मार जख्मी कर दिया था। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Murder of Inter student; Bike rider shot him in Bhojpur, died during treatment in Patna
मृतक रौशन कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के आरा में ऑटो में बैठे युवक को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार जख्मी कर दिया था। उसकी दो दिन बाद पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त की रात नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग में बड़हरा थाना क्षेत्र के देवरथ गांव निवासी देवेंद्र राम के बेटे रौशन कुमार उर्फ राजू कुमार (19) को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। उसकी इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक इंटर का छात्र था, जो गांव में ही रहकर पढ़ाई करता था।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही रौशन कुमार उर्फ राजू के दोस्त मोहित कुमार के बेटे का इलाज आरा में चल रहा था, उसको खाना देने गया था। राजू खाना देने के बाद ऑटो से मौलाबाग अपने मित्र के रूम पर रात में ठहरने के लिए जा रहा था। जैसे ही मौलाबाग अपने दोस्त के रूम के पास ऑटो रुका। उसी समय पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली चला दी, जो रौशन कुमार को लग गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के पिता देवेंद्र कुमार ने बताया कि हम लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मेरे बेटे को किसने और क्यों गोली मारी, यह समझ से परे है। हमें बिल्कुल जानकारी नहीं है कि इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया है।


वहीं, बड़हरा थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि देवरथ गांव निवासी रौशन कुमार को बुधवार की रात नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारी गई थी। उसकी पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के परिवार की तरफ से अभी किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद घटना की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed