फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Mokama Murder Case: 80 people including Anant Singh arrested in Dularchand murder case, CID investigating

Mokama Murder Case: दुलारचंद हत्याकांड में अब तक अनंत सिंह समेत 80 गिरफ्तार, तनाव के बीच सबूत खंगाल रही CID

Sun, 02 Nov 2025 09:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Nov 2025 09:06 AM IST
सार

Bihar Election: मोकामा में वारदात के बाद से इलाके में तनाव है। जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस ने अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी है। पुलिस टीम पूरी इलाके में लगातार कैंप कर रही है। इसके अलावा साइबर सेल की टीम सोशल मीडिया लगातार निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
Mokama Murder Case: 80 people including Anant Singh arrested in Dularchand murder case, CID investigating
दुलारचंद मर्डर केस में अनंत सिंह गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा विधानसभा में जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी को समर्थन देने वाले दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अब तक 80 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर, रंजीत राम समेत 80 लोग शामिल हैं। पटना पुलिस ने इस हत्याकांड में चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि पुलिस टीम वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही है। जिस किसी ने भी कानून तोड़ने की कोशिश की है, सब पर कार्रवाई की जा रही है। हत्याकांड में कुछ गवाह भी सामने आए हैं। दोनों ओर से प्राथमिकी की गई है। इस कांड में शामिल कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। कई संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। इंटरनेट पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। उनपर भी कार्रवाई होगी। लोगों से अपील है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। 

विज्ञापन


पहली प्राथमिकी दुलारचंद यादव के पोते नीरज के आवेदन पर दर्ज हुई। दूसरे पक्ष से अनंत सिंह के समर्थक जीतेन्द्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। तीसरी प्राथमिकी पुलिस ने खुद दर्ज की थी। अनंत सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं। शनिवार को पंडाकर में चौथी प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी राष्ट्रीय जनता दल के समर्थक गौतम कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई है। जिसमें राजद प्रत्याशी वीणा सिंह के काफिले पर पथराव होने का आरोप लगाया था। इसमें भी कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


छाती में खून जमा होने से हृदयगति रूक गई थी
इधर, इस मामले में दुलारचंद के पोते ने अनंत सिंह पर पिस्टल से गोली मारने और गाड़ी से कुचलवाने का आरोप लगाया था। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो चुका है कि गोली लगने से दुलारचंद यादव की मौत नहीं हुई और न ही वाहन चढ़ाने या सड़क हादसे के कोई साक्ष्य मिले। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुलारचंद की कोहनी व उसके ऊपर की हड्डी व पसलियां टूटी हुई थीं। इसका कारण दोनों फेफड़े फट गए थे। छाती में खून जमा होने से हृदयगति रूक गई थी। वहीं जांच में लगाई गई सीआईडी की टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट, लोगों के बयान, वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Election: अनंत सिंह गिरफ्तार, अब किसकी बारी है? दुलारचंद यादव हत्याकांड में दर्ज तीन FIR में क्या है

पुलिस ने पूरे मोकामा विधानसभा में सुरक्षा कड़ी कर दी है
वहीं अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अनंत सिंह जीत रहे हैं, इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं मृत दुलारचंद यादव के परिजन अनंत सिंह को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। इधर, पुलिस ने पूरे मोकामा विधानसभा में सुरक्षा कड़ी कर दी है। जगह-जगह पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात किए गए हैं। 

अनंत सिंह बोले- यह सब सूरजभान सिंह की साजिश है
बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या मामले में जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के लिए आवेदन पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। इधर, अनंत सिंह ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। यह सब राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी वीणा देवी के पति सूरजभान सिंह की साजिश है। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, जनता सब जानती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed