फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election mokama jdu candidate anant singh arrested in Dularchand yadav murder Fir who is next on target

Bihar Election: अनंत सिंह गिरफ्तार, अब किसकी बारी है? दुलारचंद यादव हत्याकांड में दर्ज तीन FIR में क्या है

Sun, 02 Nov 2025 02:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Nov 2025 02:49 AM IST
सार

Anant Singh Arrested : बिहार के माेकामा में गुरुवार को हुई दुलारचंद यादव की हत्या के नामजद आरोपी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में तीन प्राथमिकी हुई थी। अब किसकी बारी है गिरफ्तारी की?

विज्ञापन
Bihar Election mokama jdu candidate anant singh arrested in Dularchand yadav murder Fir who is next on target
Dularchand Yadav Case: Anant Singh पर हत्या का आरोप, FIR में क्या-क्या लिखा गया? Bihar Election 2025 - फोटो : Self

विस्तार

बिहार विधानसभा में पटना जिले की मोकामा सीट पहले ही चर्चा में थी, लेकिन गुरुवार को जब जनता दल यूनाईटेड प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह और जन सुराज प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई तो यह क्षेत्र सुर्खियों में आ गया। इस झड़प के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुराने सहयोगी और चर्चित अपराधी दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। हत्या का आरोप अनंत सिंह और उनके सहयोगियों पर लगा। इस हत्याकांड में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पहली प्राथमिकी दुलारचंद यादव के पोते नीरज के आवेदन पर दर्ज हुई। दूसरे पक्ष से अनंत सिंह के समर्थक जीतेन्द्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। तीसरी प्राथमिकी पुलिस ने खुद दर्ज की थी। अनंत सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं। अब किसकी बारी है, यह समझने के लिए पहले प्राथमिकी का मजमून समझें।

विज्ञापन


दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप किस प्राथमिकी में
गुरुवार को हिंसक झड़प के दौरान दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। इस मौत के बाद दुलारचंद यादव के पोते की ओर से भदौर थाने में प्राथमिकी संख्या 110/25 दर्ज की गई। इसमें बाहुबली पूर्व विधायक और मोकामा के मौजूदा जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह समेत पांच पर हत्या का आरोप लगाया गया था। पोते नीरज कुमार ने खुद को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि गुरुवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह अपने दादा दुलारचंद यादव और जनसुराज प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार में थे। इसी दौरान एक जगह अनंत सिंह का काफिला सामने आया। यहां अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ गाली-गलौज करने लगे। राजवीर सिंह और कर्मवीर सिंह ने दादा को गाड़ी से नीचे उतार लिया और फिर अनंत सिंह ने कमर से पिस्टल निकाल कर उनपर गोली चला दी। यह गोली दादा के पैर में लगी। वह गिर गए। इसके बाद छोटन सिंह और कंजम सिंह ने थार गाड़ी से उन्हें दो-तीन बार आगे-पीछे कर कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

धाराएं: 103, 3(5), BNS 2023 (हत्या व आपराधिक साजिश) व धारा 27, आर्म्स एक्ट।

अनंत सिंह के समर्थक ने भी नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई
भदौर थाने में इसके बाद जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थक जीतेन्द्र की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी संख्या 111/25 में आरोप लगाया गया कि जनसुराज उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी और उनके साथियों ने अनंत सिंह के काफिले पर हमला किया। इस प्राथमिकी में जन सुराज के प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी के साथ ही लखन महतो, बाजो महतो, नीतीश महतो, ईश्वर महतो, अजय महतो को नामजद करते हुए बाकी अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया। हमला, चोट पहुंचाने और साजिश रचने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धाराएं: 126(2), 115(2), 109(1), 324(9), 352/351(2), 35 (BNS 2023) 

तीसरी प्राथमिकी चुनाव आचार संहिता से जुड़ी हुई, आरोपी दोनों पक्ष
इस कांड में तीसरी प्राथमिकी बिहार पुलिस ने खुद दर्ज की है। आदर्श आचार संहिता के कारण पुलिस फिलहाल भारत निर्वाचन आयोग की प्रतिनियुक्ति पर है, इसलिए इस घटनाक्रम के दौरान भारी संख्या में गाड़ियां ले जाने, बलवा करने, चुनाव प्रचार के दौरान हिंसक झड़प में शामिल होने और संदिग्ध हालत में लाश बरामद किए जाने काम मामला दर्ज किया गया है। इस प्राथमिकी में दोनों पक्ष का जिक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed