फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Mithila's daughter Soni Chowdhary got Bihar Ratna Award for better singing in Hindi and Maithili

Bihar News: मिथिला की बेटी सोनी चौधरी को हिंदी और मैथिली में बेहतर गायकी के लिए मिला बिहार रत्न सम्मान

Sun, 04 Jun 2023 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Jun 2023 06:58 PM IST
सार

हिंदी और मैथिली की गायिका मिथिला की बेटी सोनी चौधरी को बेहतर गायकी के लिए की राष्ट्रीय युवा कल्याण परिषद पटना संस्था के अध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बिहार रत्न से सम्मानित किया है।

विज्ञापन
Mithila's daughter Soni Chowdhary got Bihar Ratna Award for better singing in Hindi and Maithili
बिहार रत्न सम्मान प्राप्त करते हुए गायिका सोनी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैथिली गीतों के लिए उत्कृष्ठ गायकी को लेकर मिथिला की बेटी सोनी चौधरी को गायन के क्षेत्र में बिहार रत्न से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय युवा कल्याण परिषद पटना द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संस्था के अध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने उन्हें बिहार रत्न से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


मैथिली के पारंपरिक गीतों की बेहतर गायकी के लिए इससे पहले सोनी आकलन और कार्य निष्पादन मूल्यांकन परिषद नई दिल्ली की ओर से संगीत रत्न सम्मान 2022, दतिया गुरुकुल मध्यप्रदेश की ओर से सुर मधुकर सम्मान, तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर द्वारा तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान, मिथिला शिक्षा मंच समस्तीपुर की ओर से स्वामी विवेकानंद युवा सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। बिहार शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास परिषद पटना की ओर से बिहार सम्मान, महिनाथपुर की संस्था की ओर से संत शिरोमणि लक्ष्मीनाथ गोसाइं सम्मान सहित अनेक सम्मान से भी सम्मानित हो चुकी हैं सोनी चौधरी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गायिका सोनी चौधरी दरभंगा जिला के शुभंकरपुर निवासी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रमाकांत झा की बेटी हैं। मिथिला की माटी में जन्मी सोनी चौधरी मैथिली के पारम्परिक गीतों की उम्दा लोक गायिका हैं। उन्होंने अपनी गायकी से लोगों को न सिर्फ मंत्र मुग्ध किया है, बल्कि भारतवर्ष के हर कोने में मैथिली के आंचलिक परिवेश पर उचित पारम्परिक गीतों की प्रस्तुति देकर अपनी गायकी की अमिट छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed