फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Maner Flood Crisis: Several Trapped Under Debris, Villagers Rescue Them; Man Missing in Floodwater

पटना के दियारा में बाढ़ का कहर: मकान गिरने से छह लोग दबे, अस्पताल में चल रहा इलाज; तेज धार में बहा अधेड़

Mon, 07 Sep 2026 12:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 07 Sep 2026 12:51 PM IST
सार

पटना के मनेर के दियारा इलाके में बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बाढ़ के पानी से घिरे एक पक्का मकान अचानक भराभरा कर गिर गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी बीच दुधैला गांव में राशन लेने निकला 54 वर्षीय अधेड़ तेज धार में बहकर लापता हो गया। पूरी खबर पढ़ें...

विज्ञापन
Maner Flood Crisis:  Several Trapped Under Debris, Villagers Rescue Them; Man Missing in Floodwater
भरभरा का गिर मकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मनेर के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। किता चौहत्तर पूर्वी पंचायत के छिहत्तर गांव में बाढ़ के पानी से घिरे एक पक्के मकान के अचानक ढह जाने से अफरातफरी मच गई। हादसे के समय मकान में महेंद्र राय, परोजन राय, निर्मल राय समेत करीब आधा दर्जन लोग मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


बाढ़ के कारण कमजोर हुआ मकान
पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र कुमार के अनुसार, बाढ़ का पानी बढ़ने से मकान कमजोर हो गया था। इसी कारण ऐसा हुआ। हादसे में कुछ लोगों के घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, अंचल अधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि मकान गिरने की सूचना मिली है। राहत और बचाव के लिए एक टीम भेजी गई है। मामले की जानकारी ली जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

जुगाड़ पर सरकारी सिस्टम : प्लास्टर की जगह फिर गत्ता लगाकर मरीज रेफर किया गया; बिहार में अब कहां आया मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन लेने निकला अधेड़ तेज धार में बहा, तलाश जारी
इधर, मनेर के दुधैला गांव में बाढ़ के पानी में 54 वर्षीय मंटू कुमार लापता हो गए। बताया गया कि बालेश्वर राय के पुत्र मंटू कुमार हाथी टोला गांव की दुकान से राशन लेने जा रहे थे। इसी दौरान मुंजी टोला पुल के पास पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बह गए। घटना के बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे हैं। दियारा क्षेत्र में लगातार बढ़ते बाढ़ के पानी के बीच एक ही दिन में मकान गिरने और अधेड़ के लापता होने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव व्यवस्था तेज करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed