फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   LS Polls: Karakat Lok Sabha candidate Pawan Singh takes a jibe at BJP in Bhojpuri on issue of development

LS Polls: ‘ध्यान न देउ विकास के काम प, त कब ले जिताई जनता मोदी जी के नाम प’, बीजेपी पर पवन सिंह का वार

Fri, 26 Apr 2024 12:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Apr 2024 12:48 PM IST
सार

LS Polls 2024: निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार ने मनोज तिवारी के बयान पर पलटवार कर कहा कि अब सवाल ही पैदा नहीं होता पीछे हटने का, जनता से बड़ी कोई हस्ती नहीं।
 

विज्ञापन
LS Polls: Karakat Lok Sabha candidate Pawan Singh takes a jibe at BJP in Bhojpuri on issue of development
पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के काराकाट के डिहरी विधानसभा क्षेत्र में भोजपुरी गायक पवन सिंह अपनी दो दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता से गदगद हैं। पवन सिंह ने दावा किया है कि जन आशीर्वाद को काराकाट की जनता जनार्दन का अपार समर्थन मिल रहा है। जनता के भरपूर स्नेह और समर्थन से उनके हौसले बुलंद हुए हैं। जनता का स्नेह, प्यार और समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। हमें किसी एक जाति का समर्थन नहीं मिल रहा है। एक कलाकार की कोई जाति नहीं होती। इसलिए जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


वहीं, गायक से नेता बने पवन सिंह ने बीजेपी पर भोजपुरी भाषा में ही जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि ‘ध्यान न देउ विकास के काम प, त कबले जनता जिताई मोदी जी के नाम प’। काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन कहा कि मां का आशीर्वाद लेकर काराकाट लोकसभा क्षेत्र के लिए निकला हूं। नौ मई को नामांकन करूंगा।
विज्ञापन


बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि पीछे हटने का कोई सवाल नहीं। जनता से बड़ी कोई हस्ती नहीं। उन्होंने कहा कि मैं निर्दलीय तौर पर काराकाट लोकसभा के लिए नामांकन करूंगा। जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और उससे वह गदगद हैं। उन्होंने कहा कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र में फिल्म इंडस्ट्रीज के माध्यम से रोजगार मिलेगा। शिक्षा विकास उनके प्राथमिकता में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed