फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Former Rajya Sabha MP RK Sinha Cremated with State Honours in Patna Bihar News

बिहार: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद आरके सिन्हा, सीएम बोले- अपूरणीय क्षति हुई है

Sun, 01 Nov 2026 08:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 01 Nov 2026 08:23 AM IST
सार

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा नोएडा स्थित आवास पर उनका निधन हो गया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री और नेताओं ने राजनीति और उद्योग जगत में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पूर्व सांसद डॉ. आर.के सिन्हा का जाना बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Former Rajya Sabha MP RK Sinha Cremated with State Honours in Patna Bihar News
राजकीय सम्मान के हुआ पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के सिन्हा का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और एसआईएस ग्रुप के संस्थापक डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ऋतुराज सिन्हा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले पाटलिपुत्र स्थित उनके आवास 'अन्नपूर्णा भवन' में पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए नेताओं और शुभचिंतकों का पहुंचना जारी रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना जताई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता को नमन किया। इस दौरान वह आरके सिन्हा के बेटे और भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाते भी नजर आए। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी अन्नपूर्णा भवन पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा भाजपा नेता और मंत्री दिलीप जायसवाल, मिथिलेश तिवारी, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने अंतिम दर्शन कर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पत्रकारिता, समाजसेवा एवं संगठन के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन


शुक्रवार को नोएडा में हुआ था निधन
डॉ. आरके सिन्हा ने शुक्रवार को नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके थे। राजनीति के अलावा उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में भी खास पहचान बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रवण कुमार ने जताया गहरा शोक
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी डॉ. आरके सिन्हा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके जाने से बिहार ने एक अनुभवी राजनेता, सफल उद्यमी और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। श्रवण कुमार के मुताबिक, डॉ. सिन्हा ने राजनीति के साथ उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता से विशिष्ट पहचान बनाई। एसआईएस ग्रुप के माध्यम से सुरक्षा सेवा क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


सुरक्षा सेवा क्षेत्र में बनाई अलग पहचान
डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा एसआईएस ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन थे। उन्होंने सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में इस समूह को स्थापित किया। उनके नेतृत्व में समूह ने देशभर में विस्तार किया और बड़ी संख्या में लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। सार्वजनिक जीवन, राजनीति और उद्योग जगत में उनके योगदान को याद किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed